लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। शनिवार 24, अक्टूबर को एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार के 'नशे के खिलाफ जंग' (War Against Drugs) अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने अब तक 50 से 52 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और 18 से 20 FIR दर्ज की हैं।
18 से 20 FIR की गई दर्ज, 50 से 52 संदिग्ध हिरासत में
इस संदर्भ में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने लुधियाना में चिन्हित आठ 'हॉटस्पॉट' यानी संवेदनशील इलाकों पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब 18 से 20 FIR दर्ज की गईं और 50 से 52 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) और ADG हरियाणा कमिश्नरेट के सहयोग से चलाया जा रहा है।
कार्रवाई का उद्देश्य नशे से जुड़े अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य नशे से जुड़े अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'नशे के खिलाफ जंग' में पुलिस की टीमें चिन्हित संवेदनशील इलाकों में कार्रवाई कर रही हैं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इन स्थानों का दौरा कर रहे है। इसके साथ ही इस अभियान के दौरान दर्ज मामलों और पकड़े गए संदिग्धों से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
ये भी पढ़ें-सियांग परियोजना पर फैसला PFR के नतीजों के बाद, ABK यूथ विंग से चर्चा करेंगे CM खांडू