नई दिल्ली: त्रिपुरा में एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल आरोपी को जेल भेजना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसे कंटेंट बनाने वाले चैनलों को भी ब्लॉक किया जाना चाहिए, जो कथित तौर पर व्यूज और पैसे कमाने के लिए लोगों का अपमान करते हैं।
कंटेंट क्रिएटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप
प्रद्योत देबबर्मा ने दिल्ली में ‘त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम’ (TSF) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की । यह मुलाकात त्रिपुरा के युवक लेसोंगित रियांग के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर हुई। उन्होंने दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर अमीर शोकीन पर पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में युवक की पहचान और शारीरिक बनावट को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणियां किए गए हैं।
प्रद्योत देबबर्मा ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की
प्रद्योत देब बर्मा ने कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को सिर्फ जेल भेज देना काफी नहीं है, बल्कि जो चैनल व्यूज और पैसों के लिए इस तरह का कंटेंट बनाते हैं, उन्हें भी ब्लॉक किया जाना चाहिए।
जानें क्या है कंटेंट क्रिएटर से जुड़ा पूरा मामला
दरअसल, त्रिपुरा के एक युवक, लेसोंजित रियांग के खिलाफ हुई नस्लीय टिप्पणी और अपमानजनक बयानों के मामले में हुई, जो दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन के एक वीडियो में सामने आए थे। जिसके बाद त्रिपुरा प्रदेश युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को अमीर शौकीन के खिलाफ एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। इसके बाद आज शनिवार 24, अक्टूबर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने इस मामले में आमिर शौकीन को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
ये भी पढ़ें-AISA का 'शांति बांड' पर विरोध, नेहा बोरा ने उठाए असहमति के अधिकार पर सवाल