Most sixes in Powerplay: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में 21 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 3 .चौके और 1 छक्का मारा था। इस सिक्स के साथ अभिषेक ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। दरअसल, अभिषेक पावर प्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से अन्य बल्लेबाज शामिल हैं।
अभिषेक ने जड़े 100 छक्के
भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंद को दर्शकदीर्घा में डिपॉजिट किया तो इसके साथ उन्होंने एक खास कीर्तिमान स्थापित कर लिया। दरअसल, 1 से 6 ओवर में अभिषेक शर्मा 100 छक्के लगा चुके हैं और ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
Just the kind of hitting we know Abhishek Sharma for! 🚀 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/PKlKHdHv34
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
दूसरे पर रोहित शर्मा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। साल 2024 टी20 विश्व कप के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था लेकिन संन्यास से पहले उन्होंने पावर प्ले में 98 छक्के मारे थे। रोहित हर 17वीं गेंद को दर्शकदीर्षा में पहुंचाते थे।
5️⃣0️⃣ for @ImRo45! 👏👏 The #TeamIndia skipper has been a sight for sore eyes, marrying elegance & power to bring up a beautiful half century! Tune-in to #AsiaCupOnStar, LIVE NOW on Star Sports Network #INDvNEP #Cricket https://t.co/Y9T3erXfmh
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 4, 2023
मार्टिन गुप्टिल नंबर थ्री
न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल इस उपलब्धि में नंबर तीन पर हैं। उन्होंने अपने देश के लिए खेलते हुए टी20 प्रारूप के पावर प्ले में कुल 97 छक्के ठोके हैं। गुप्टिल हर 17.05वीं गेंद पर छक्का लगाते थे।
Guptill with an insane no-look 6! 🤯 The Southern Super Stars are off to a flyer in the final! 🔥 #LLCT20onFanCode https://t.co/gEeudsowbJ
— FanCode (@FanCode) October 16, 2024
चौथे पर आयरिश बल्लेबाज
आयरलैंड के दिग्गज सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग शुरुआती छह ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विश्व के चौथे बैटर हैं। स्टर्लिंग ने इस प्रारूप में 94 छक्के लगाए हैं। वह हर 21.03 गेंद पर सिक्स लगाया करते हैं और उनकी यही खासियत उनको एक खतरनाक ओपनर बनाती है।
Six hitting from captain Paul Stirling @cricketireland today on @ICC 📺 https://t.co/GBj2F0bhz7
— Mark Simpson (@BBCMarkSimpson) February 14, 2025
पांचवें पर प्रोटियाज बैटर
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पावर प्ले में सर्वाधिक सिक्स लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। इस अनुभवी ओपनर ने अपने देश के लिए खेलते हुए 87 सिक्स लगाए हैं और वह 15.80वीं गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाते हैं।
History made! 😍 Quinton de Kock brought up the 700th six of the tournament - the first-ever ICC white-ball event to reach that milestone! 🔥 ICC Men’s #T20WorldCup | Semi-final 1 #SAvNZ | LIVE NOW 👉 https://t.co/LMBOn54jDE https://t.co/RGwnSEWGV5
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 4, 2026
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, भुवनेश्वर कुमार को छोड़ा पीछे, इस रिकॉर्ड में बने नंबर-1