ऐप्पल ( Apple) लंबे समय से अपने मैकबुक में टचस्क्रीन जोड़ने पर विचार करता रहा है, और अब नई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस दिशा में काम आगे बढ़ चुका है। एक चाइनीज टिपस्टर के मुताबिक, टचस्क्रीन मैकबुक प्रोजेक्ट अब कन्फर्म माना जा रहा है, हालांकि अभी इसके स्पेसिफिक फीचर्स सामने नहीं आए हैं। यह जानकारी उन पुरानी अफवाहों को और मजबूत करती है जिनमें कहा गया था कि ऐप्पल अपने लैपटॉप्स में भी टच सपोर्ट जोड़ सकता है।

मैकबुक का बेहतर अनुभव कीबोर्ड और ट्रैकपैड में- कंपनी

कंपनी अब तक यह मानती रही है कि मैकबुक का बेहतर अनुभव कीबोर्ड और ट्रैकपैड के जरिए ही मिलता है, जबकि टच इंटरफेस को वह मुख्य रूप से iPad के लिए उपयुक्त मानती रही है। लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि ऐप्पल अपनी इस सोच में बदलाव कर सकता है।

प्रीमियम मैकबुक मिल सकते है टचस्क्रीन

रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाला प्रीमियम मैकबुक में नए डिजाइन के साथ आएगा और इसमें OLED डिस्प्ले दिए जाने की चर्चा है। इसमें कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड टच कंट्रोल्स हो सकते हैं, जिससे यूजर स्क्रीन पर अलग-अलग जगह टैप करके शॉर्टकट्स और अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल कर सकेंगे। कुछ लीक्स यह भी बताते हैं कि इसमें नया विजुअल डिजाइन और डायनामिक आइलैंड जैसा कटआउट हो सकता है।

अगली पीढ़ी में मिलेगी M6 चिप

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें अगली पीढ़ी का M6 चिप मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो इसे मौजूदा मैकबुक्स से का-फी ज्यादा शक्तिशाली बना सकता है। यह डिवाइस कथित तौर पर macOS 27 “Golden Gate” पर काम करेगा।

MacBook Ultra दिया जाता है नाम

इसे अक्सर “MacBook Ultra” नाम दिए जाने की भी अटकलें हैं, और यह लाइनअप में MacBook Pro से ऊपर एक अल्ट्रा-प्रीमियम मॉडल के तौर पर रखा जा सकता है, जैसा कि ऐप्पल ने पहले Watch Ultra के साथ किया था। कीमत को लेकर अनुमान है कि यह Pro मॉडल से लगभग 20% ज्यादा महंगा हो सकता है, हालांकि ये सभी बातें अभी सिर्फ लीक्स और कयासों पर आधारित हैं, क्योंकि ऐप्पल ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं की है।

 

 

Written By Toshi Shah