Kejriwal Viral News: जानकारी के अनुसार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी गुरुवार को पालम अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे। जहां जमकर बवाल हुआ। इतनी की कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। सवाल ये की ऐसा क्या हुआ की मारपीट की नौबत आई? आइए जानते है विस्तार से
AAP और BJP कार्यकर्ताओं के बीच में हुई तीखी बहस
आप संयोजिक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय है। जनता से जुड़े मुद्दे पर बेबाक बयान भी देने से नहीं कतराते। आपको बता दें, 17 मार्च को दिल्ली के पालम इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई। जिसमें 6 लोगों की मौत और कई घायल बताए गए। इस घटना में मरे लोगों के परिवार से मिलने के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी पहुंची थी। इस दौरान बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में तीखी बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई की मारपीट में बदल गई।
बीजेपी के लोग कर रहे गुंडागर्दी: केजरीवाल
वहीं इस मामले पर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आया था। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी की। एक परिवार जिसके 9 लोगों की मौत हो गई, उस परिवार से सहानुभूति करने की बजाय इन लोगों ने गुंडागर्दी कर रखी है।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं यहां इस परिवार से मिलने आया था। यहां भाजपा के नेताओं ने गुंडागर्दी की हुई है... मुझे बहुत दुख होता है कि भाजपा वाले ऐसा कर सकते हैं... मैं मांग करता हूं कि इस पूरी घटना की जांच… https://t.co/d08gCuBlNN pic.twitter.com/7bsEvSaxBF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
केजरीवाल बीजेपी को बताया नीच!
आगे कहा कि मुझे बड़ा दुख होता है कि भाजपा वाले इस कदर नीचता पर उतर सकते हैं। पीड़ित परिवार से कोई मिलने आ रहा है तो ये बीजेपी गुंडे मिलने नहीं देते। साथ ही कहा कि पूरी घटना की जांच होनी चाहिए। जांच इस बात पर भी होना चाहिए कि आखिर फायर ब्रिगेड की मशीन काम क्यों नहीं कर रही थी। अचानक इमारत में आग कैसे लगी? अंत में केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वालों ने किया उसकी हम निंदा करते हैं।
Writen By: Geeta Sharma