अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से एक शानदार तस्वीर ली गई, जिसमें भारतीय शहर रोशनी से जगमग दिख रहा है। इस तस्वीर को ISS के ऑफिशियल X हैंडल से शेयर किया गया है। जिसमें भारतीय शहर बेहद ही अद्भुत नजर आ रहा है। इस तस्वीर को उस समय खींचा गया जब स्पेसक्राफ्ट अरब सागर के ऊपर से गुजरा और हिमालय क्षेत्र की ओर चला गया।

भारत की शहरों की खूबसूरत तस्वीर

इन तस्वीरों को ISS के X हैंडल पर शेयर किया गया। शेयर करते हुए लिखा गया, 'इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लिया गया भारत के शहर की बेहद सुंदर तस्वीर ली गई, जब वह अरब सागर के ऊपर से उत्तर भारत में हिमालय की तरफ जा रहा था। स्पेसक्रॉफ्ट की लोकेशन ने उसे ऑर्बिट से शानदार तस्वीरें उतारने का मौका दिया।

आर्बिट से नेटवर्क जैसा दिखता है शहर

आपको बता दें, आर्बिट से देखने पर यह रोशन नजारा एक नेटवर्क जैसा दिखता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि बस्तियों ने इलाके को रोशनी वाली भूल-भुलैया में तब्दील कर दिया है। बड़े मेट्रोपॉलिटन शहर इलाके के साथ एक क्लस्टर बनाते हैं, छोटी बस्तियां गलियारों को आबादी वाले गलियारों में पैटर्न को फैलाती हैं।

स्पेस से कैसे ली जाती है धरती की तस्वीरें?

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स रात में धरती की तस्वीरें लेने के लिए लॉन्ग एक्सपोजर सेटिंग्स वाले खास डिजिटल कैमरों का इस्तेमाल करते हैं। हाई-सेंसिटिविटी लेंस और एडजस्टेड एक्सपोजर टाइम शहर की रोशनी को शार्प रखने में मदद करत है। ISS लगभग 28000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धरती का चक्कर लगाता है और धरती की साफ तस्वीरें लेता रहता है।

 Writen By: Geeta Sharma