UP News: कहते है कि प्यार अंधा होता है, जिसमें लोग अपने प्रेमी के लिए कुछ भी कर गुजरने की ताकत रखते है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के हमीरपुर जिले से सामने आया है। यहां राजमिस्त्री का काम सीखने आए युवक अपने उस्ताद की पत्नी को प्रेम के जाल में फंसा भगा ले गया। पूरे इलाके अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

युवक के प्यार में पागल हुई दो बच्चों की मां

जानकारी के अनुसार यह मामला हमीरपुर का है। यहां राजमिस्त्री का काम सीखने के लिए आया युवक अपने उस्ताद की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर क्या था पत्नी अपने पति को छोड़कर शागिर्द के पास पहुंच गई। बताया जा रहा महिला दो बच्चों की मां है। इसके बावजूद वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के घर रहने पहुंच गई।

क्या है पूरा मामला?

वहीं पीड़ित राजमिस्त्री ने फोन कर 112 में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित राजमिस्त्री का कहना है कि थाना क्षेत्र के बंडा गांव का युवक उसके पास रहकर काम सीखता था। इसी दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई। फिर ये बातें प्रेम में बदल गई। जिसके बाद वह उस्ताद के शागिर्द अभय के घर पहुंच गई। 112 डायल की पुलिस दोनों पक्षों को लेकर बिवांर थाने पहुंची और आपसी समझौता कराकर मामला शांत कराया। हालांकि महिला अपने पति के साथ रहने को राजी नहीं थी।

हुआ समझौता

महिला ने बताया कि राजमिस्त्री पति दिलीप शराब पीकर मारपीट करता है। इसी कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर पति के साथ रहने को राजी कर दिया। महिला अब पत्नी खुशी-खुशी अपने पति के साथ चली गई है। साथ ही पति को भी हिदायत दी गई है कि वह दोबारा पत्नी के साथ मारपीट न करे, वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 Writen By: Geeta Sharma