आजकल लोग हर सवाल का जवाब गूगल पर ढूंढ लेते हैं। AI चैटबॉट्स आने के बाद भी गूगल सर्च का इस्तेमाल कम नहीं हुआ है। यह अभी भी दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन है। लोग इसे छोटे-मोटे काम से लेकर बड़ी जानकारी तक के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करना नुकसानदायक हो सकता है।
किन चीजों को गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए
बैंक या कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर
कई लोग किसी समस्या के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर ढूंढते हैं, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। कई बार फर्जी वेबसाइटें असली नंबर की जगह गलत नंबर दिखा देती हैं, जिससे स्कैम का खतरा बढ़ जाता है। बेहतर है कि जानकारी हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही ली जाए।
फ्री या क्रैक्ड सॉफ्टवेयर
कुछ लोग फ्री सॉफ्टवेयर या क्रैक वर्जन ढूंढते हैं, लेकिन ऐसे लिंक अक्सर वायरस या मैलवेयर से भरे होते हैं। इन्हें डाउनलोड करने से फोन या कंप्यूटर हैक होने का खतरा रहता है।
मेडिकल जानकारी और इलाज
बीमारी के लक्षण देखकर गूगल पर इलाज खोजना कई बार गलत साबित हो सकता है। इंटरनेट पर हर जानकारी सही नहीं होती, इसलिए स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह लेना ही सुरक्षित है।
निवेश से जुड़ी सलाह
जल्दी पैसे कमाने के लिए लोग ऑनलाइन निवेश टिप्स खोजते हैं, लेकिन कई बार यह फर्जी स्कीम या धोखाधड़ी की तरफ ले जाता है। बिना विशेषज्ञ की सलाह के निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है।
Written By Toshi Shah