Yellow Frog: पनामा का राष्ट्रीय प्रतीक माने जाने वाला सुनहरा मेंढक, यानी पनामा का सुनहरा मेंढक, एक समय मध्य अमेरिका के जंगलों और पहाड़ी नदियों में खूब पाया जाता था। चमकीले पीले रंग और विशिष्ट पहचान के कारण यह न केवल जैव विविधता का अहम हिस्सा था, बल्कि पनामा की संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता था। लेकिन 2009 के बाद यह मेंढक जंगलों से लगभग गायब हो गया और आज इसे जंगली वातावरण में विलुप्त माना जाता है।

सुनहरा मेंढक के विलुप्त होने के कारण

इस संकट के पीछे मुख्य कारण रहा एक घातक फंगल संक्रमण, जिसे चिट्रिडियोमाइकोसिस कहा जाता है। इस बीमारी ने मेंढकों की त्वचा को गंभीर रूप से प्रभावित किया, जिससे वे सांस लेने में असमर्थ हो गए। इसके अलावा वनों की कटाई, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन ने भी इस प्रजाति के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया।

पनामा उभयचर बचाव और संरक्षण परियोजना

अब इस विलुप्तप्राय प्रजाति को बचाने के लिए पनामा में बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। पनामा उभयचर बचाव और संरक्षण परियोजना के तहत वैज्ञानिक वर्षों से इन मेंढकों को कैद में सुरक्षित रखकर उनका प्रजनन कर रहे हैं। इस परियोजना में स्मिथसोनियन ट्रॉपिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं शामिल हैं। 

 Written By: Geeta Sharma