गर्भावस्था हर महिला के जीवन का एक बहुत ही खास समय होता है। इस दौरान न केवल मां बल्कि बच्चे की सेहत का भी विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बहुत सारी महिलाएं चाहती हैं कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल हो, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद शरीर जल्दी रिकवर होता है। यदि आप भी नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं, तो सिर्फ किस्मत पर भरोसा करने की बजाय सही आदतें अपनाना जरूरी है। नीचे हम 5 ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो नॉर्मल डिलीवरी के चांस बढ़ा सकती हैं।
हल्की-फुल्की एक्सरसाइज शुरू करें
गर्भावस्था में हल्की एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है। जैसे रोज़ाना सुबह ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना, हल्की वॉक करना, प्रेग्नेंसी योग या स्ट्रेचिंग करना। इससे शरीर सक्रिय रहता है, मन शांत होता है और डिलीवरी के समय ताकत मिलती है। ध्यान रखें कि कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
हेल्दी और संतुलित आहार लें
सही खान-पान न केवल मां बल्कि बच्चे की सेहत के लिए भी जरूरी है। अपने भोजन में हरी सब्जियां, फल, दूध, दालें और प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करें। मसालेदार, जंक फूड और तला-भुना भोजन कम लें। इससे पाचन ठीक रहता है और दोनों स्वस्थ रहते हैं।
भरपूर पानी पिएं
गर्भावस्था में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। रोज़ाना 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पाचन भी सही रहता है। इसके अलावा पेट में गैस या कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
तनाव से दूर रहें
डिलीवरी को लेकर चिंता करना सामान्य है, लेकिन अधिक तनाव मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। खुश रहें, पॉजिटिव सोच रखें और ज्यादा चिंता न करें। तनाव कम करने के लिए म्यूजिक सुनें, मेडिटेशन करें या परिवार के साथ समय बिताएं।
नियमित डॉक्टर चेकअप कराएं
गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप कराना बहुत जरूरी है। इससे बच्चे की ग्रोथ और मां की सेहत का सही अंदाजा रहता है। अगर कोई समस्या हो तो समय रहते उसका इलाज किया जा सकता है।
Written By Toshi Shah