Assam Assembly Elections 2026: असम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 17 मार्च को कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की उम्मीदवारों की करते हुए जीत का दावा भी किया। वहीं अब ये दावा खोखली नजर आ रही है। बता दें, चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा लगा है। बताया जा रहा कि 3 दिग्गज नेताओं ने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ा है। इनमें से एक का नाम उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में है।
3 दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वहीं चुनाव की घोषणा के बाद बोरदोलोई के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मच गया। खबर है कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें, बोरदोलोई नागांव संसदीय सीट से 2 बार के सांसद हैं और असम सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं असम विधानसभा चुनाव से पहले, नवज्योति तालुकदार ने 17 मार्च को वाइस प्रेसिडेंट, AICC मेंबर और इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया। गौतलब है कि बोरदोलोई के इस्तीफे से पहले चार अन्य नेता भी कांग्रेस को झटका दे चुके हैं।
क्या बीजेपी में शामिल होंगे बोरदोलोई?
बता दें, बीजेपी में शामिल होने के अटकलों के बीच लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि "मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे बुलाया गया है।"
#WATCH दिल्ली | असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई से जब पूछा गया कि क्या वह BJP में शामिल हो रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे बुलाया गया है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
MP प्रद्युत बोरदोलोई ने 9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे… pic.twitter.com/KVbML3KCNk
'भाजपा में शामिल हो रहे बोरदोलोई'
पूर्व कांग्रेस नेता नवज्योति तालुकदार ने बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने को लेकर बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में नवज्योति तालुकदार ने कहा, "मैं असम जाकर ज्वाइन करूंगा आज हमारे सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हमारी असम के मुख्यमंत्री से बात हुई है।"
#WATCH दिल्ली: पूर्व कांग्रेस नेता नवज्योति तालुकदार ने कहा, "मैं असम जाकर ज्वाइन करूंगा आज हमारे सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हमारी असम के मुख्यमंत्री से बात हुई है।" https://t.co/qlKhD94k90 pic.twitter.com/Yg7K5t5syh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
बोरदोलोई के इस्तीफे पर नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं
कांग्रेस नागांव के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस से इस्तीफे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "पूरे देश में कांग्रेस में भगदड़ मची है। राहुल गांधी की भूमिका किसी हालत में देशहित में नहीं है।
#WATCH पटना: कांग्रेस नागांव के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस से इस्तीफे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "पूरे देश में कांग्रेस में भगदड़ मची है। राहुल गांधी की भूमिका किसी हालत में देशहित में नहीं है। भाजपा का विरोध करते करते वे देश का विरोध करने लगे हैं।" pic.twitter.com/oY5hJwhmYZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
तो वहीं MP प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी से इस्तीफे पर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में कुछ बचा है क्या?...कांग्रेस खत्म होने वाली है।
#WATCH असम कांग्रेस MP प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी से इस्तीफे पर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में कुछ बचा है क्या?...कांग्रेस खत्म होने वाली है। अगर गौरव गोगोई कल पार्टी से इस्तीफा दे दें तो कोई बड़ी बात नहीं होगी?" pic.twitter.com/fcZrMBq1aw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
कांग्रेस के लिए बोरदोलोई क्यों है महत्वपूर्ण?
बता दें, नौगांव के साथ ही संपूर्ण उत्तरी असम में बोरदोलोई का खासा प्रभाव माना जाता है। उन्होंने 1998 में मार्घेरिटा सीट से विधायक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 2001 से 2015 के बीच असम सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले।
बोरदोलाई का कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में प्रद्युत ने लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि 'अत्यंत दुख के साथ, मैं आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देता हूं।'
Writen By: Geeta Sharma