Rajnath Singh Calls CM Dhami Dhurandhar: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए उन्हें 'धुरंधर' बताया। उन्होनें ने कहा कि धामी ने अपने चार साल के कार्यकाल में जो काम किए हैं, वह अत्यंत प्रभावशाली हैं और उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में इतनी तेज़ी से सरकारी काम हो सकते हैं।बता दें कि हल्द्वानी में धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह टिप्पणी की। उन्होनें ने याद दिलाया कि पिछली विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने धामी को 'धाकड़' कहा था, लेकिन अब चार साल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 'धुरंधर धामी' कहना ही सही होगा और बताया कि कई मामलों में उत्तराखंड ने पूरे देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

चार वर्ष में चौका, छह में लगाएंगे छक्का

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले चार साल के कार्यकाल में शानदार काम किया है। 2027 के चुनाव तक उनका कार्यकाल छठवें साल में प्रवेश कर जाएगा, और इसी दौरान वह लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का सिक्सर मारेंगे।

इन मुद्दों पर राजनाथ सिंह ने थपथपाई राज्य सरकार की पीठ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महिला सशक्तिकरण, सैनिक कल्याण, आर्थिक विकास और आधारभूत सुविधाओं सहित सभी क्षेत्रों में शानदार काम के लिए प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि सरकार ने UCC लागू कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके साथ ही सिंह ने नकल विरोधी कानून के लिए भी धामी की तारीफ की और कहा कि इसके सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं।

'उत्तराखंड में अवैध घुसपैठ की कोई जगह नहीं...'

रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड को आस्था और संस्कृति का केंद्र बताते हुए धामी सरकार के सुरक्षा और संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठ की कोई जगह नहीं है और सरकार इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब तक दस हजार अवैध अतिक्रमण भी हटाए जा चुके हैं।

Written By - Namita Verma