West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तारिखों का ऐलान हो चुका है। बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टी जारी कर दी है। वहीं पार्टी ने इस लिस्ट में फेरबदल किया है। बताया जा रहा कि भाजपा ने बिशुनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार में बदलाव किया है। इसके साथ ही अलावा जॉयपुर से एक ऐसे उम्मीदवार का भी नाम बीजेपी ने अपनी सूची में जारी किया, जिसको बीजेपी समर्थन कर रही है।
रूपा गांगुली को मिला सोनारपुर साउथ से टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने रूपा गांगुली को सोनारपुर साउथ से टिकट दिया है। गौरतलब है कि बीजेपी ने बिष्णुपुर (SC) से अग्निश्वर नस्कर के नाम का ऐलान करने के बाद अब विस्वजीत खान को टिकट दिया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव | BJP ने आने वाले राज्य चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
निसिथ प्रमाणिक माथाभांगा से चुनाव लड़ेंगे
शंकर अधिकारी चोपड़ा से
कौस्तव बागची बैरकपुर से
अरूप चौधरी कमरहाटी से
रेखा पात्रा हिंगलगंज से
रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण से
प्रियंका… pic.twitter.com/kFCddPH0WQ
दार्जिलिंग से नोमन राय लड़ेंगे चुनाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक को बीजेपी ने माथाभांगा (SC) से टिकट दिया है। भाजपा ने मेक्लिगंज से दधिराम रॉय, मदारीहाट से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी से अनंत देब अधिकारी,दार्जिलिंग से नोमन राय, इटाहार से सबिता बर्मन, फरक्का से सुनील चौधरी, जांगीपुर से चित्तो मुखर्जी, रानी नगर से राणा प्रताप सिंह रॉय को टिकट दिया है।
17 मार्च को TMC ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी किया था लिस्ट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए TMC ने 17 मार्च को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। बता दें, तृणमूल चीफ और सीएम ममता ने घोषणा की है। बताया जा रहा कि पार्टी राज्य की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
टीएमसी ने मैदान में उतीरे कितने मुस्लिम उम्मीदवार?
TMC ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए जारी इस लिस्ट में ममता बनर्जी समेत पश्चिम बंगाल के कई दिग्गज टीएमसी नेताओं के नाम शामिल हैं। सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी। आगे पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी का कहना है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC के 291 उम्मीदवारों में से 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यक हैं।
Writen By: Geeta Sharma