भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री  अमित शाह (Amit Shah) और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर चलती रही है और समाज सेवा को अपना प्रमुख लक्ष्य मानती है, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाते हैं। मोदी ने उन असंख्य कार्यकर्ताओं को भी याद किया, जिनके योगदान और बलिदान ने वर्षों से पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिया शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के पुनर्निर्माण का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा Syama Prasad Mukherjee और Deendayal Upadhyaya जैसे महान नेताओं की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से विकसित हुई है। शाह ने यह भी कहा कि भाजपा लगातार भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

सीएम योगी ने दी बधाई

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है, उन्होंने इसे राष्ट्रसेवा और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।

डॉ. एल. मुरुगन ने दी बधाई

इस अवसर पर सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन  (L. Murugan)यों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी, जानि के रहेगा ने भी पार्टी के सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और ‘समग्र मानवतावाद’ के सिद्धांतों से प्रेरित होकर देश के विकास और समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है।

 

 

 Written By Toshi Shah