West Bengal Assembly Election Date 2026: पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में वोट डाले जाएंगे। यहां पर 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। आपको बता दें, चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया।

144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

जानकारी के लिए बता दें, बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बताया जा रहा कि सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे। वहीं भवानीपुर से उनके सामने सीएम ममता बनर्जी होंगी। इसके अलावा वो नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा रतुआ से अभिषेक सिंघानिया को टिकट मिला है। तो वहीं मानिकचक से बीजेपी ने गौर चंद्र मंडल को उम्मीदवार बनाया है।

मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष को बनाया गया उम्मीदवार

पहली लिस्ट में भाजपा ने मालदा (SC) से गोपाल चंद्र साहा को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही मोथाबाड़ी से निबारन घोष, सुजापुर से अभिराज चौधरी, सूती से महाबीर घोष, रघुनाथगंज से सुरजीत पोद्दार, लालगोला से अमर कुमार दास, भगवांगोला से भास्कर सरकार और मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष को उम्मीदवार बनाया है।

नानूर से खोखन दास को मिला टिकट

बताया जा रहा कि दुबराजपुर (SC) विधानसभा क्षेत्र से अनुप कुमार साहा, सूरी से जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, बोलपुर से दिलीप कुमार घोष को उम्मीदवार घोषित किया गया है। साथ ही नानूर (SC) विधानसभा क्षेत्र से खोखन दास को टिकट दिया गया है। मयूरेश्वर से दुध कुमार मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि हंसन विधानसभा क्षेत्र से निखिल बनर्जी को टिकट दिया गया है।

 Writen By: Geeta Sharma