BJP Kerala First List: भाजपा ने आगामी केरलम विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। इनमें राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं, जो नेमम से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दूसरा नाम वी मुरलीधरन का है, जो कझाकूट्टम से चुनाव लड़ेंगे।
BJP ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से मैदान में उतारा गया, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिराप्पल्ली से, वी. मुरलीधरन को कझाकुट्टम से और राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम… pic.twitter.com/aLP0ucor1q
इसके अलावा, पार्टी ने के चंद्रशेखरन को मंजेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है।
नव्या हरिदास को कोझिकोड से दिया गया टिकट
वहीं नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है। आपको बता दें, नव्या भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। नव्या हरिदास ने 2024 में केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि उपचुनाव में नव्या को हार का सामना करना पड़ा था।
माकपा ने किया था 81 उम्मीदवारों का ऐलान
गौरतलब है कि इससे पहले केरलम में रविवार को माकपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों का ऐलान किया। इसमें सीएम पिनरई विजयन और 11 मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं। इसके साथ ही माकपा के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने बताया कि 81 उम्मीदवारों में से छह पार्टी समर्थित निर्दलीय हैं। 5 निर्वाचन क्षेत्रों कोडुवल्ली, कोट्टक्कल, कोंडोट्टी, तिरुर और पलक्कड़ के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिलहाल 56 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं।
Writen By: Geeta Sharma