किसी खास लड़की का जन्मदिन हो, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि उसे क्या गिफ्ट दिया जाए जो उसे पसंद भी आए और काम का भी हो। अक्सर हम महंगे तोहफों के चक्कर में पड़ जाते हैं, लेकिन सच तो यह है कि लड़कियां उन गिफ्ट्स की ज्यादा कद्र करती हैं जिनसे आपकी फीलिंग्स जुड़ी हों। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे कमाल के गिफ्ट आइडियाज, जो हर बजट में फिट बैठते हैं और चेहरे पर मुस्कान भी ले आते हैं।

हर लड़की की पहली पसंद हैं
सच तो ये है कि लड़कियों का श्रृंगार झुमकों के बिना अधूरा सा लगता है। सुंदर से 'ऑक्सीडाइज्ड झुमके' या फिर चमकते हुए 'स्टोन वाले इयररिंग्स' गिफ्ट करते हैं, तो यकीन मानिए उनकी आँखों में एक अलग ही चमक आ जाएगी। झुमके सिर्फ एक गहना नहीं हैं, बल्कि ये उनके चेहरे की मुस्कान और स्टाइल को दोगुना कर देते हैं। जब भी वो झुमके पहनेंगी, उन्हें आपकी वो प्यारा सा अहसास हमेशा याद आएगा। ज्वेलरी का यह छोटा सा तोहफा उनके दिल के बहुत करीब रहेगा।

स्टाइल और फैशन का तड़का
लड़कियों को एक्सेसरीज और फैशन से जुड़ी चीजें हमेशा भाती हैं। एक स्टाइलिश हैंडबैग, ट्रेंडी सनग्लासेस या फिर एक क्लासी रिस्ट वॉच हमेशा से ही सदाबहार गिफ्ट रहे हैं। उनकी पसंद का पता है, तो आप उनके कोई आउटफिट या फुटवियर भी दे सकते हैं। बस ध्यान रखें कि रंग और स्टाइल उनकी पर्सनालिटी से मैच करता हो।

स्किनकेयर और ब्यूटी हैंपर्स
आजकल सेल्फ-केयर का जमाना है, इसलिए एक अच्छा ब्यूटी या स्किनकेयर हैंपर देना बहुत ही समझदारी भरा फैसला हो सकता है। आप इसमें फेस मास्क, लिप बाम, अच्छी खुशबू वाला परफ्यूम और बॉडी लोशन जैसी चीजें रख सकते हैं। अगर उन्हें मेकअप पसंद है, तो किसी अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक या ब्लश भी उनके दिन को खास बना सकता है।

कुछ बेहतरीन गिफ्ट्स जो किसी भी लड़की को बेहद पसंद आएंगे

झुमके और इयररिंग्स

पायल

रिंग्स (अंगूठी)

पेंडेंट और नेकलेस

कंगन या ब्रेसलेट

ताजे फूल

चॉकलेट्स और टेडी

घड़ी (Watch)


Written by: Anushka sagar