Pawan Kheda News: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार 7 अप्रैल को असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम उनके दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित आवास पर पहुंची। खबरों के मुताबिक असम पुलिस ने निजामुद्दीन थाने से संपर्क किया था। जिसके बाद थाने के पुलिसकर्मी पवन खेड़ा का एड्रेस दिखाने के लिए असम पुलिस को अपने साथ लेकर पहुंचे। पवन खेड़ा अपने घर पर मौजूद नहीं थे। वह दिल्ली से बाहर किसी अन्य स्टेट की यात्रा पर हैं।

पवन खेड़ा के खिलाफ FIR हुई थी दर्ज

दरअसल, हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी ने पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। उस वक्त सीएम हिमंता ने कहा था कि सब नकली विदेशी पासपोर्ट दिखाए जा रहे हैं। इस आरोप के पीछे पाकिस्तानी लिंक है।

रिनिकी के पास है 3 देशों के एक्टिव पासपोर्ट: पवन खेड़ा

गौरतलब है कि पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीएम हिमंता की पत्नी पर विदेशी पासपोर्ट और बिजनेस को लेकर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि रिनिकी के पास 3 देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं। और उनका विदेशों में इन्वेस्टमेंट है और कई संपत्तियां हैं।

खेड़ा के आरोपों को रिनिकी ने किया खारिज

रिनिकी भुइयां सरमा ने पवन खेड़ा के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। मैंने अपने जीवन में ऐसा झूठ कभी नहीं सुना।

खरगे और पवन खेड़ा पर गरजे हिमंता

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले उन्हें विदेश मंत्री से पूछना चाहिए था। खरगे जी की उम्र हो गई है, फिर भी वे इस तरह बोलते हैं। असम पुलिस 'पाताल' से भी लोगों को ढूंढकर ला सकती है।

'असम पुलिस दिल्ली में किसे डराने की कोशिश कर रही है?'

इस मामले पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा ने सबूतों के आधार पर आरोप लगाए है। इसका जवाब सीएम हिंमता को देना चाहिए। आगे कहा कि असम पुलिस) दिल्ली में किसे डराने की कोशिश कर रही है? अपनी पुलिस भेजकर, आप साबित कर रहे हैं कि आप घबरा गए है

Writen By: Geeta Sharma