आमतौर पर भूसा गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंट और घोड़े जैसे शाकाहारी पशुओं के आहार का हिस्सा माना जाता है। यही वजह है कि जब किसी इंसान को भूसा खाते हुए देखा जाए, तो यह लोगों के लिए हैरानी की बात बन जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बड़े आराम से भूसा खाते हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो में भूसा खाते दिखा युवा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक के हाथ में एक बड़ा बर्तन है, जो भूसे से भरा हुआ है। वह बार-बार भूसा उठाकर मुंह में डालता है और उसे आराम से चबाते हुए नजर आता है। उसके हाव-भाव देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या समारोह में लोगों के सामने यह अनोखा प्रदर्शन कर रहा है। आसपास मौजूद लोग भी उसे आश्चर्य भरी नजरों से देखते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया गया है। पोस्ट के साथ लिखे गए कैप्शन में दावा किया गया है कि आमतौर पर लोग मानते हैं कि भूसा केवल जानवरों का भोजन होता है, लेकिन यह वीडियो उस धारणा को चुनौती देता नजर आता है। कैप्शन में युवक के भूसा खाने के अंदाज को भी बेहद अनोखा बताया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, जबकि कई यूजर्स ने चिंता जताई कि भूसा इंसानी पाचन तंत्र के लिए कितना उपयुक्त होगा। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अच्छा भोजन पाने के लिए शायद घास-भूसा भी खाना पड़ सकता है, वहीं दूसरे ने युवक के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए।
Written By Toshi Shah