अगर बालों का झड़ना आपको परेशान कर रहा है और आप महंगे ट्रीटमेंट से बचना चाहते हैं, तो एक आसान और प्राकृतिक उपाय तेजी से लोकप्रिय हो रहा है—स्कैल्प मसाज। हेल्थ से जुड़ी वेबसाइटों के अनुसार, सही तरीके और नियमित अभ्यास के साथ किया गया स्कैल्प मसाज बालों की सेहत सुधारने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
इन बातों का रखें ध्यान?
स्कैल्प मसाज करते समय सबसे महत्वपूर्ण है सही तकनीक। अपनी उंगलियों को हल्के दबाव के साथ गोल-गोल घुमाते हुए सिर के आगे से पीछे की ओर ले जाएं और फिर गर्दन तक लाएं। ध्यान रखें कि दबाव संतुलित हो—न बहुत हल्का और न इतना ज्यादा कि दर्द महसूस हो। सही मसाज में आपको स्कैल्प की त्वचा हल्की-सी हिलती हुई महसूस होनी चाहिए। जहां बाल ज्यादा झड़ रहे हैं या पतले हो गए हैं, उन हिस्सों पर थोड़ा ज्यादा समय दें। लगभग 3 मिनट तक उन जगहों पर लगातार और लयबद्ध तरीके से मसाज करें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सके।
हल्की टैपिंग और खींचाव भी फायदेमंद
मसाज के अंत में हल्की टैपिंग और बालों को बहुत धीरे-धीरे खींचना भी लाभकारी माना जाता है। इससे बालों की जड़ों में मौजूद नसों को उत्तेजना मिलती है और स्कैल्प एक्टिव होता है। पूरा मसाज 10 से 15 मिनट तक करना बेहतर रहता है, अगर आप मसाज के फायदे बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ खास तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजमेरी ऑयल को बालों की शुरुआती ग्रोथ में सहायक माना जाता है। कैस्टर ऑयल बालों को पोषण देता है, जबकि प्याज का तेल बाल टूटने की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है।
Written By Toshi Shah