मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष के बीच, भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। इसी समय, लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भविष्यवाणी की है कि चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG सिलेंडरों की कीमतों में तेजी आएगी।
राहुल गांधी ने पोस्ट कर कही ये बात
राहुल गांधी ने आज यानी शनिवार 21 मार्च 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोर होने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने लिखा कि “रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी - ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।
रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी - ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 21, 2026
सरकार चाहे इसे “नॉर्मल” बताए, लेकिन हकीकत ये है:
• उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे
• MSMEs को सबसे ज्यादा चोट…
हर परिवार की जेब पर पड़ेगा असर
सरकार चाहे इसे सामान्य बताए, वास्तविकता यह है कि उत्पादन और परिवहन महंगे होंगे, MSMEs पर इसका सबसे बड़ा असर होगा, रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी, और FII (Foreign Institutional Investor) का पैसा तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा। इसका सीधा असर हर परिवार की जेब पर पड़ेगा, और चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतों में बढ़ोतरी तय है।”
सरकार के पास कोई ठोस रणनीति नहीं- राहुल
इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के पास न तो स्पष्ट दिशा है और न ही ठोस रणनीति, केवल बयानबाजी हो रही है। उनका कहना था, “सवाल यह नहीं है कि सरकार क्या कह रही है, बल्कि सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है।”
Written By Toshi Shah