देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हो रहे हैं। राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह पर सुबह करीब 5 बजे ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया, जहां अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी।
दिल्ली की जामा मस्जिद में भारी संख्या में लोगों ने पढ़े नमाज
दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद समेत कई मस्जिदों में ईद मनाई जा रही है। आज सुबह जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। चांद दिखाई देने के बाद जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और हजरत निजामुद्दीन दरगाह के आसपास रौनक बढ़ गई। चांदनी चौक, जामा मस्जिद और ओखला जैसे बाजारों में देर रात तक ईद की आखिरी खरीदारी हुई।

शिया समुदाय ने मनाई काली ईद
वहीं भोपाल में शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में अलग अंदाज में ‘काली ईद’ मनाई। लोगों ने नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। कई लोग काली पट्टियां बांधकर पहुंचे और इमामबाड़ा में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर के दौरान मौलाना राजी उल हसन ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर जोर दिया।

राजस्थान के कई इलाकों में काली पट्टियां बांधकर अदा की नमाज
राजस्थान के जयपुर, सीकर और अजमेर समेत कई इलाकों में लोगों ने काली पट्टियां बांधकर नमाज अदा की। कई मस्जिदों पर काले झंडे लगाए गए। शिया समुदाय ने विरोध स्वरूप नए कपड़े नहीं पहने और पारंपरिक मिठाइयां जैसे खीर और सेवइयां भी नहीं बनाई।

बड़ी संख्या में जमा हुए लोग
भोपाल में शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

महबूबा मुफ्ती ने कही ये बात
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बडगाम में ईद की नमाज अदा की। इस दौरान उन्होंने कहा, "आज, हम सभी की ओर से, पूरे मुस्लिम समुदाय को अपनी शुभकामनाएं देते हैं। हम अल्लाह ताला से दुआ करते हैं कि वह हमारे रोजे कुबूल फरमाएं। हम सभी से यह अपील भी करते हैं कि वे अल्लाह से दुआ करें कि इस समय मुस्लिम समुदाय को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वे सामान हो जाएं चाहे वह फिलिस्तीन में हों, लेबनान में, या विशेष रूप से ईरान में।"
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: ईद-उल-फितर 2026 | PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "... हमारी दुआ है कि जो लोग(फिलिस्तीन, लेबनान और ईरान) मुश्किलों में हैं, उनकी मुश्किले आसान हो जाए... दिल खोलकर ईरान को मदद दीजिए... यहां जम्मू-कश्मीर के लोगों, फिलिस्तीन के लिए दुआ होनी चाहिए।" pic.twitter.com/Ezkz9KhY8J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी ईद की शुभकामनाएं
ईद-उल-फितर के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह त्योहार हमें आत्मसंयम, सेवा और दूसरों की मदद करने की सीख देता है।
ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 21, 2026
पीएम मोदी ने ईदी की दी बधाई
इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि यह दिन आपसी भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this day further brotherhood and kindness all around. May everyone be happy and healthy.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
Eid Mubarak!
गुलाम नबी आजाद ने दी ईद की बधाई
ईद-उल-फितर के मौके पर पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने कहा, "ईद के मौके पर हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि जंग और खून-खराबा, खासकर पश्चिम एशिया में जहां करीब 1 करोड़ भारतीय काम करते हैं जिससे देश को फायदा होता है खत्म हो और वहां अमन-चैन कायम हो।"
नीतीश के बेटे निशांत ईद-उल-फितर के मौके गांधी मैदान में रहे मौजूद
पटना के गांधी मैदान में ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों ने नमाज अदा की। JD(U) नेता और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी यहां मौजूद हैं।
#WATCH | पटना, बिहार: JDU नेता निशांत कुमार ईद-उल-फितर के मौके पर पटना के गांधी मैदान पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
उन्होंने कहा, "ईद के इस पाक अवसर पर मैं अपनी तरफ से, मेरे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से देशवासियों और बिहार वासियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं..." pic.twitter.com/rfeUGWKYYm
ओवैसी ने ईद की दी बधाई
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ईद के मौके पर कहा कि मैं सबको ईद-उल-फितर की बधाई देता हूं। हम दुआ करते हैं कि हमने रमज़ान में जो पूरे रोज़े किए वो कबूल हों... हम उम्मीद करते हैं कि आगामी 11 महीनों में भी रमज़ान की ही तरह नेकी को अपनाएं... मैं सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं।
#WATCH | हैदराबाद, तेलंगाना:AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं सबको ईद-उल-फितर की बधाई देता हूं। हम दुआ करते हैं कि हमने रमज़ान में जो पूरे रोज़े किए वो कबूल हों... हम उम्मीद करते हैं कि आगामी 11 महीनों में भी रमज़ान की ही तरह नेकी को अपमनाएं... मैं सभी को ईद की मुबारकबाद… pic.twitter.com/VnbvrNEI87
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
Written By Toshi Shah