जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों में नौकरी को लेकर चिंता भी बढ़ती जा रही है। पहले जहां AI चैटबॉट्स चर्चा में थे, अब कंपनियां AI एजेंट्स की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mark Zuckerberg एक ऐसे “AI CEO एजेंट” पर काम कर रहे हैं, जो कंपनी के संचालन में उनकी सहायता करेगा। The Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, इस सिस्टम को अभी ट्रेन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करना, बाधाओं को कम करना और कई लोगों से सलाह लेने की जरूरत को घटाना है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि अगर यह सफल हुआ, तो CEO की कुर्सी भी सुरक्षित नहीं रहेगी।

CEO जैसा काम करेगा AI एजेंट

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह AI एजेंट एक डिजिटल “चीफ ऑफ स्टाफ” की तरह काम करेगा। इससे मार्क जुकरबर्ग को तुरंत जरूरी जानकारी मिल सकेगी, जिससे उन्हें अलग-अलग टीमों के साथ बार-बार बातचीत करने की आवश्यकता कम हो जाएगी।

पहले भी आ चुका है ऐसा विचार

यह सोच अचानक सामने नहीं आई है। इस साल की शुरुआत में आयोजित India AI Impact Summit के दौरान, Sam Altman ने भी कहा था कि बड़ी कंपनियों के संचालन में AI इंसानों से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

AI-आधारित सिस्टम की ओर बढ़ती कंपनियां

यह पहल इस बात का संकेत है कि कंपनियां तेजी से AI-केंद्रित ढांचे की ओर बढ़ रही हैं। जुकरबर्ग कंपनी के हर पहलू—चाहे वह प्रोडक्ट हो या टीम का वर्कफ्लो—में AI को शामिल करना चाहते हैं। हाल ही की एक अर्निंग्स कॉल में उन्होंने “AI-नेटिव” टूल्स विकसित करने की बात कही, जो कर्मचारियों को कम मैनेजमेंट लेयर के साथ अधिक तेजी और प्रभावी तरीके से काम करने में मदद करेंगे।

 

 Written By Toshi Shah