राजस्थान अपने विशाल रेगिस्तान और धूल भरी आंधियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां गर्मियों के मौसम में तेज हवाओं के साथ उठने वाले रेत के तूफान आम बात माने जाते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के बीकानेर का है,जहां एक बेहद विशाल और घना रेत का तूफान देखने को मिला।
धूल और रेत का एक विशाल बादल जैसा तूफान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूर से धूल और रेत का एक विशाल बादल धीरे-धीरे आगे बढ़ता दिखाई देता है। कुछ ही देर में यह तूफान पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लेता है। ऐसा लगता है कि मानो कोई विशाल दीवार तेजी से शहर की ओर बढ़ रही हो। जैसे-जैसे तूफान करीब आता है,पूरा वातावरण धूल से भर जाता है। वीडियो को किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने घर की छत से रिकॉर्ड किया है,जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया वीडियो
हालांकि पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधियां और रेत के तूफान कोई नई घटना नहीं हैं, लेकिन इस वीडियो में दिखाई देने वाला दृश्य अपनी विशालता के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @mufaddal_vohra नाम के अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को हजारों लाइक्स और बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं।
वीडियो पर लोगों ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने इसकी तुलना हॉलीवुड की प्रसिद्ध साइंस फिक्शन फिल्म
'इंटरस्टेलर' से की है। लोगों का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए धूल के तूफानों जैसा ही दृश्य इस वीडियो में नजर आता है। कुछ यूजर्स ने बताया कि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में गर्मियों के दौरान ऐसे नजारे समय-समय पर देखने को मिल जाते हैं,जबकि कई लोगों ने इसे प्रकृति का भयावह लेकिन अद्भुत रूप बताया।
Written By: Geeta Sharma