राज्यसभा में बुधवार को कुछ सांसदों की विदाई समारोह के दौरान गजब का माहौल देखने को मिला। आमतौर जहां सदन में गहमा-गहमी का माहौल होता है, वहां जमकर हंसी-मजाक होते दिखा। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा पर एक ऐसी चुटकी ली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। वहीं पीएम मोदी ने भी खड़गे लिए शायरी पढ़कर सबको हैरान कर दिया।
हमसे प्यार किया, लेकिन शादी पीएम मोदी से किया- खरगे
सदन के सदस्यों को विदाई भाषण देते हुए खड़गे अपने पुराने दिनों को याद किया और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'वे देवेगौड़ा जी को पिछले 54 सालों से जानते हैं और उनके साथ मिलकर काम किया है, फिर खड़गे मुस्कुराते हुए बोलते है कि 'इन्होंने हमारे साथ डेटिंग की, हमसे प्यार किया, लेकिन शादी पीएम मोदी से कर लिया।' खरगे की यह बात सुनते ही सदन में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जोर-जोर से हंसने लगे।
#WATCH | Delhi | On Former Prime Minister and Rajya Sabha MP, HD Deve Gowda, Congress National President and LoP, Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge says, "...I know Deve Gowda ji for more than 54 years and I worked with him a lot. Later, I don't know what happened...' Wo mohabbat… pic.twitter.com/FTyNLCQIzB
— ANI (@ANI) March 18, 2026
पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने दिया प्रतिक्रिया
मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान की सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब चर्चा हो रही हैं, जिसके बाद पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने ने एक्स पर एक लंबे पोस्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने खरगे को अपना प्रिय मित्र कहकर संबोधित किया है। पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी जबरन शादी हुई थी और इस रिश्ते में घुटन थी इसलिए उन्हें तलाक लेना पड़ा जैसी बात कही हैं।
My dear friend Shri. @kharge made a humorous comment in parliament today on my “love” for @INCIndia and “marriage” with @BJP4India. I was not there in the House when he spoke. Here’s my response both lighthearted and factual on why I was forced to “divorce” the Congress @PMOIndia pic.twitter.com/qPK95FUxip
— H D Devegowda (@H_D_Devegowda) March 18, 2026
खरगे ने अपने भाषण में लिया मोदी का नाम
वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण के दौरान कहा कि पहले अपने भाषणों में प्रधानमंत्री शेरो-शायरी भी बोला करते थे। आजकल नहीं बोल रहे, खरगे के भाषण के बाद पीएम मोदी खड़े हुए और कहा कि खड़गे जी ने अपने विदाई भाषण में एक अपेक्षा रख दी। मेरा भी दायित्व बनता है कि उस अपेक्षा को पूरा करूं। पीएम मोदी ने कहा कि वैसे मैं शेरों-शायरी की दुनिया का व्यक्ति नहीं हूं, वो प्रतापगढ़ी (इमरान प्रतापगढ़ी) का काम है।
पीएम मोदी ने सुनाई शायरी
बता दें कि उसके बाद पीएम मोदी ने शायरी सुनाई- करम ऐसा करो मन में, जहां से गुजरें तुम्हारी नजरें, उधर से तुम्हें सलाम आए। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि सदन के भीतर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं। हर किसी का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी रहते हैं, उन्होंने कहा कि आज जब ऐसे अवसर आते हैं, तब स्वाभाविक रूप से हम सभी के मन में एक समान भाव प्रकट होता है, कि हमारे साथी अब किसी और विशेष काम के लिए आगे बढ़ रहे हैं, आगे पीएम मोदी ने कहा कि सदन में से हर दो साल के बाद एक बड़ा समूह हमारे बीच से जाता है, लेकिन ये एक ऐसी व्यवस्था है, कि जो नया समूह जब आता है, उसे चार साल से बैठे लोगों से सीखने को मिलता है।
एचडी देवेगौड़ा थे 11वें पीएम
बता दें कि एचडी देवेगौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. उनका कार्यकाल लगभग 10-11 महीने का था। वे भारत के 11वें प्रधानमंत्री थे और उनकी सरकार यूनाइटेड फ्रंट गठबंधन की थी, जिसे कांग्रेस का बाहर से समर्थन मिला था।
Written By Toshi Shah