Knead Dough Tips: आटा गूंथना रोजमर्रा की रसोई का ऐसा काम है, जिसमें समय और मेहनत दोनों लगते हैं। खासकर जब आटे में पानी की मात्रा थोड़ी ज्यादा हो, तो वह हाथों और सतह पर चिपकने लगता है। ऐसे में बार-बार सूखा आटा डालना भी सही नहीं रहता, क्योंकि इससे आटे की बनावट बदल सकती है। अगर आप नरम और ज्यादा पानी वाले आटे को आसानी से तैयार करना चाहते हैं, तो कुछ आसान तरीकें आपकी मदद कर सकती हैं।
आटा गूंथने से पहले दें आराम
आटा और पानी मिलाने के बाद उसे तुरंत गूंथने की जरूरत नहीं है। मिश्रण को करीब 20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इस दौरान आटा पानी को अच्छी तरह सोख लेता है और उसकी बनावट थोड़ी संभलने लगती है। इसके बाद बिना अतिरिक्त सूखा आटा डाले आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
खुरचनी से करें आटा तैयार
अब आटे को हाथ से लगातार गूंथने के बजाय आटा काटने वाली खुरचनी की मदद लें। आटे को छोटे हिस्सों में काटें और फिर उन्हें एक साथ इकट्ठा करें। करीब दो मिनट तक इस प्रक्रिया को दोहराने से आटा धीरे-धीरे एकसार होने लगता है। इससे चिपचिपे आटे को संभालना भी आसान हो जाता है।
बाहर का KFC भूल जाएंगे! इस तरीके से घर पर बनाएं क्रिस्पी चिकन फ्राई
उठाकर मोड़ने की तकनीक अपनाएं
इसके बाद आटे के एक हिस्से को दोनों हाथों से उठाएं, उसे थोड़ा फैलने दें और फिर अपने ऊपर मोड़ दें। यही प्रक्रिया कई बार दोहराएं। आटे को जोर से पटकने की जरूरत नहीं है। अगर वह सतह पर चिपक रहा हो, तो खुरचनी से उसे आसानी से उठाया जा सकता है।
बीच-बीच में दें आटे को आराम
आटे को कुछ देर आराम देने के बाद दोबारा मोड़ना भी उपयोगी होता है। चारों तरफ से आटे को धीरे-धीरे खींचकर बीच की ओर मोड़ें। इस प्रक्रिया को समय-समय पर दोहराने से आटा धीरे-धीरे मजबूत, लचीला और कम चिपचिपा होने लगता है। इस तरह ज्यादा पानी वाले आटे को भी लंबे समय तक हाथों से गूंथने की जरूरत नहीं पड़ती और मेहनत काफी कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें: डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के नाम पर इन चीज़ों से रहें सावधान!