women reservation bill: परिसीमन जिसे लेकर पक्ष और विपक्ष में तनातनी चल रही। इसके साथ ही महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से बड़े बदलावों की तैयारी की जा रही है। इन प्रस्तावों के लागू होने से देश की चुनावी तस्वीर बदलने की पूरी संभावना है। क्योंकि वर्तमान समय में इन्हें लागू करने के पीछे लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तय करने और 403 से बढ़ाकर 650 करने का विचार किया जा रहा है। इसके साथ महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण देने का भी प्रस्ताव रखा जा रहा है।

लोकसभा और विधानसभा में बढ़ेंगी सींटे

दरअसल इस प्रस्ताव के लागू होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सदस्य संख्या में तकरीबन 50 फीसदी तक बढ़ोतरी होनी संभव है। लोकसभा में अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने का प्लॉन है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की मौजूदा 403 सीटों को बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या और चुनावी समीकरणों में बढ़ा बदलाव होना तय है।

तो क्या 2011 की जनगणना के आधार पर होगा परिसीमन

अगर यह बदलाव लागू हो जाता है तो दो संविधान संशोधन विधेयक लाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। 131 वें संविधान संशोधन के अंतर्गत राज्यों के बीच सीटों के बटवारें के लिए साल 1971 की जनगणना को आधार बनाया जाएगा। इसके साथ ही 132वें संविधान संशोधन के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्रों के नए सिरे से निर्धारित या यह कहा जाए की परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल करने का खाका तैयार किया जाएगा।

एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

इस प्रस्ताव के अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। महिला आरक्षण को 2026 की जनगणना से जोड़ने वाली व्यवस्था से अलग करने का प्रस्ताव भी सामने आया है।

महिला आरक्षण से कैसे मिलेगा लाभ

प्रस्ताव के तहत महिला आरक्षण की अवधि 15 साल के लिए निर्धारित करने का प्लॉन है। इसे तीन चुनावी कार्यकाल के बराबर माना गया है. इसके अलावा आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में समय-समय पर बदलाव यानी सीटों के रोटेशन की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। इससे अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व का अवसर मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज दीपाथून में जलेगा दीपक: PM मोदी ने लिखा- 'भगवान मुरुगन की जय हो'