Delhi: त्योहारी सीजन में घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे दिल्ली, मुंबई, गुजरात और दूसरे बड़े शहरों से बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिल सकेंगे।
त्योहारों पर क्यों बढ़ती है ट्रेनों की मांग?
दिवाली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटते हैं। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, गुजरात और अन्य औद्योगिक शहरों से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में टिकट की मांग काफी बढ़ जाती है। सामान्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे हर साल अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है।
100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी
इस साल भी रेलवे ने त्योहारी भीड़ को देखते हुए 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। अलग-अलग रेलवे जोन अपने-अपने व्यस्त रूटों पर इन ट्रेनों का संचालन करेंगे। सामने आई जानकारी में 102 स्पेशल ट्रेनों का आंकड़ा भी बताया जा रहा है। हालांकि ट्रेन की संख्या, फेरे और रूट अलग-अलग जोन की अंतिम घोषणा के अनुसार बदल सकते हैं।
यूपी-बिहार जाने वालों को मिलेगा फायदा
त्योहारी सीजन में यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ने वालों में शामिल रहती है। दिल्ली और आसपास के शहरों से घर लौटने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध करा सकती हैं। प्रयागराज, कानपुर, आगरा और झांसी जैसे प्रमुख स्टेशनों से जुड़े रूटों पर भी अतिरिक्त सेवाओं की जानकारी सामने आई है। प्रयागराज-उधना, प्रयागराज-साबरमती और सुबेदारगंज-इंदौर जैसे रूटों पर अतिरिक्त फेरे रखे जाने की जानकारी दी गई है।
टिकट बुक करने से पहले जरूर चेक करें ट्रेन नंबर
स्पेशल ट्रेनें नियमित ट्रेनों से अलग शेड्यूल पर चलती हैं। इसलिए टिकट बुक करते समय ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख, प्रस्थान का समय और गंतव्य स्टेशन जरूर जांच लें। कई स्पेशल ट्रेनें सप्ताह में कुछ खास दिनों पर ही चल सकती हैं।
गुजरात, महाराष्ट्र से यूपी के लिए चलेंगी ये ट्रेनें
पश्चिमी भारत में रह रहे लोगों के लिए रेलवे ने यूपी के प्रमुख शहरों में त्योहारी सीजन में आना-जाना सुलभ बनाने को कई स्पेशल ट्रेनेंचलाई हैं-
- कानपुर – आसरवा के बीच ट्रेन संख्या 01905/01906 चलेगी. कानपुर से 5 अक्टूबर से 30 नवंबर और आसरवा से 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर के बीच यह 9-9 फेरे लगाएगी।
- आगरा कैंट– उधना के बीच ट्रेन संख्या 01907/01908 6 अक्टूबर से 25 नवंबर तक दोनों दिशाओं में 8-8 ट्रिप लगाएगी।
- आगरा कैंट – आसरवा के बीच ट्रेन संख्या 01909/01910 5 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच 8-8 फेरे लगाएगी।
- झांसी – बांद्रा टर्मिनस के बीच ट्रेन संख्या 02199/02200 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 1 अक्टूबर से 26 नवंबर और बांद्रा से 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 9-9 फेरे लगाएगी
- आजमगढ़ – बांद्रा टर्मिनस 05183/05184 अक्टूबर से नवंबर अंत तक 9 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी।
प्रयागराज और सुभेदारगंज जंक्शन को केंद्र बनाकर मुंबई, गुजरात और मध्य प्रदेश के लिए कई ट्रेनें चलाई गई हैं-
- प्रयागराज – उधना (04105/04106): 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हफ्ते में दो दिन चलेगी।
- प्रयागराज – साबरमती 04179/04180 3 अक्टूबर से 29 नवंबर तक 17-17 ट्रिप लगाएगी।
- सुभेदारगंज – पनवेल (04103/04104): 21 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच 22 LHB कोच के साथ 5 अतिरिक्त ट्रिपलगाएगी।
- सुभेदारगंज – उधना (04155/04156): 19 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हफ्ते में दो दिन चलेगी।
- प्रयागराज/सुभेदारगंज से दादर (04139/04140 और 04175/04176)।
- वलसाड (04119/04120 और 04177/04178)।
- इंदौर (04169/04170) और वेरावल (04173/04174) के लिए लिए चलेगी।
बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें
छठ और दीवाली पर बिहार और पूर्वांचल के रूट्स पर सबसे ज्यादा मारामारी रहती है. इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं
- रांची–आनंद विहार ट्रेन संख्या 02877/02878 9-9 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी।
- मदार जंक्शन–पटना जंक्शन ट्रेन संख्या 09601/09602 1 अक्टूबर से 27 नवंबर तक 9 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी।
- प्रयागराज–शकूर बस्ती ट्रेन संख्या 02417/02418 15 अक्टूबर तक रोजाना 34-34 ट्रिप और बाद में हफ्ते में 4 दिन चलेगी. नारायणपुर बाजार–शकूर बस्ती 04163/04164 भी हफ्ते में 3 दिन चलेगी।
- हावड़ा – रक्सौल ट्रेन संख्या 03041/03042 और 03043/03044 सात सात फेरे लगाएगी।
- सियालदह – पटना ट्रेन संख्या 03135/03136 और आसनसोल – पटना (03511/03512) 7-7 फेरे लगाएगी।
- सियालदह – सीतामढ़ी (03133/03134) 7 ट्रिप लगाएगी।
- कोलकाता– मधुबनी के बीच ट्रेन संख्या 03185/03186 और 03187/03188 7-7 ट्रिप लगाएगी।
- सियालदह – गोरखपुर के बीच ट्रेन संख्या 03131/03132 14 फेरे।
- आसनसोल – गोरखपुर के बीच ट्रेन संख्या 03527/03528 7 फेरे लगाएगी।
पूर्वोत्तर और मुंबई-कटिहार रूट स्पेशल ट्रेन
- मुंबई सेंट्रल– कटिहार के बीच ट्रेन संख्या 09189/09190 सितंबर से नवंबर के बीच 7-7 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी, जिससे बिहार जाने वाले मुंबई प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
- डिब्रूगढ़ – कोलकाता के बीच ट्रेन संख्या 05932/05931 22 कोच के साथ 13 अतिरिक्त ट्रिप।
- कानपुर – गुवाहाटी (04127/04128) 14 ट्रिप, कटिहार – अमृतसर (05736/05735) 12 ट्रिप और संतरागाछी – नाहरलागुन (08047/08048) 3 फेरे लगाएगी।
यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, लखनऊ में 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे