नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार 6, अक्टूबर को चुनाव आयोग (EC) के खिलाफ विपक्षी दलों के मार्च और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर "ड्रामा" कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि यह सिलसिला आखिर कब तक चलेगा।
किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर लगाए आरोप
मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि, चुनाव हारने पर कांग्रेस चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं को निशाना बनाती है। इंडिया ब्लॉक के द्वारा चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाले जाने को लेकर रिजिजू ने कहा कि, संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार हमला करने से न तो लोकतंत्र को फायदा होगा और न ही इस सबसे पुरानी पार्टी को जनता का समर्थन वापस पाने में मदद मिलेगी।
रोज़ का ड्रामा करना बंद करे विपक्ष: किरेन रिजिजू
इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने हमला बोलत हुए कहा कि, राहुल गांधी और कांग्रेस को चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाने का "रोज़ का ड्रामा" बंद करना चाहिए और इसके बजाय लोगों की सेवा करके उनका जनादेश जीतने पर ध्यान देना चाहिए। रिजिजू का यह बयान उस समय आया जब INDIA गठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला।
ये भी पढ़ें-MP सरकार का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग, रिसर्च स्कॉलरशिप भी बढ़ेगी