Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। गश्त के दौरान लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) मृत पाए गए हैं। गुरुवार सुबह दच्छन इलाके के जंगल से दोनों के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान बबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के सर्विस हथियार भी मौके से गायब मिले हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। फिलहाल मामले में संभावित आतंकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
दोनों मृत अवस्था में पाए गए
11 नवंबर को किश्तवाड़ा जिले के दच्छन में कियारा और डेराना के बीच इलाके में लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी, जिसके कुछ देर बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 SPO लापता हो गए थे। सुरक्षाबल और पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। तलाशी के दौरान आज सुबह दोनों मृत अवस्था में पाए गए। दोनों की पहचान रशपाल कुमार और बब्बी चंद के रूप में हुई।
दोनों कियार दच्छन के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कियार और धेराना के बीच जंगल वाले इलाके में कुछ लोगों को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके कुछ देर बाद ही दोनों पुलिसवालों का संपर्क टूट गया। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने उस ऊबड़-खाबड़ इलाके में एक जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
कई एक्टिव आतंकवादी मारे गए
दोनों sop मारवाह में राष्ट्रीय राइफल्स के टेपम्पररी बेस पर ड्यूटी जॉइन करने के लिए धेराना जा रहे थे। वे बस तक नहीं पहुंच पाए। एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शव मिल गए हैं, लेकिन हथियार अभी गायब हैं। लगातार काउंटर-इंसर्जेसी ऑपरेशन में कई एक्टिव आतंकवादी मारे गए हैं। जिससे जिले में उनकी मौजूदगी काफी कमजोर हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि मुश्किल इलाका और बड़े जंगली इलाके सुरक्षा एजेंसियों के लिए ऑपरेशनल चुनौतियां बने हुए हैं। इंस्पेक्टर जनरल तेजिंदर सिंह, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सरगुन शुक्ला और किश्तवाड़ के सीनियर सुपरिटेंडें ऑफ पुलिस सनी गुप्ता को बार-बार कॉल और टेक्स्ट मैसेज करके उनकी राय जानने की कोशिश की गई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, डंपर और ऑटो की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 5 घायल