Delhi News: राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक डंपर और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

सुबह हुआ था हादासा

दिल्ली के सोनिया विहार में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां सुबह 5:17 बजे सोनिया विहार के पुस्ता नंबर 5 के पास एक डंपर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस के मुताबिक बुधवार की देर रात हादसे की सूचना मिली थी। मानेसर की तरफ से एक ऑटो सभापुर गांव की तरफ जा रहा था। तभी वहां सामने से आ रहे डंपर ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सोनिया विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: Delhi में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम! मोदी कैबिनेट ने दी 3230 करोड़ की मंजूरी, बदलेगी नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की तस्वीर