नई दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बुधवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। 75 वर्षीय धनखड़ को डॉ. संदीप सेठ की देखरेख में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। AIIMS प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पहले भी बिगड़ चुकी है जगदीप धनखड़ की तबीयत
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इससे पहले भी कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर चुके हैं। मार्च 2025 में सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें AIIMS के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।
जून 2025 में नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान भी वह बेहोश हो गए थे। इसके अलावा जनवरी 2026 में खबर आई थी कि अपने आवास पर वॉशरूम जाते समय वह दो बार बेहोश हो गए थे।
जुलाई 2025 में दिया था उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा
जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था। हालांकि, 21 जुलाई 2025 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
फिलहाल AIIMS में उनके भर्ती होने के कारणों और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा की BJP नेताओं को सलाह- सोनिया गांधी की किताब खुले मन से पढ़ें, उनसे सीखने की जरूरत