Delhi News: दिल्ली के एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हिंदू सांप्रदायिकता वाले बयान ने सियासी पारा गर्म कर दिया है। लेक्टर में हामिद अंसारी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि भारत को साम्यवाद से नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से खतरा है।
इसके बाद बीजेपी के तमाम नेताओं ने हामिद अंसारी के बयान पर पलटवार देखने को मिला। इसी बयान को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हामिद अंसारी, राहुल गांधी, नेहरू से जुड़े पुराने बयानों व संदर्भों का जिक्र किया।
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, " देश के संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति किस प्रकार से अपने अंतरमन के भावों और कांग्रेस के मनोभावों को कैसे अभिव्यक्त करते हैं, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण सामने आया है। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी साहब ने वर्ष 2019 में… pic.twitter.com/oAgZDx5SiQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2026
अल्ट्रा-लेफ्ट बन की दिशा में जा रही है कांग्रेस
प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, देश के संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति किस प्रकार से अपने अंतरमन के भावों और कांग्रेस के मनोभावों को कैसे अभिव्यक्त करते हैं, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण सामने आया है। उन्होंने राहुल गांधी पर कांग्रेस को ‘अल्ट्रा-लेफ्ट’ दिशा में ले जाने का आरोप लगाया। त्रिवेदी ने मुस्लिम लीग और जिन्ना की मुस्लिम लीग के संदर्भ में भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। इसके साथ ही सुधांशु त्रिवेदी ने नेहरू की कथित टिप्पणियों और ऐतिहासिक लेखन को लेकर भी सवाल खड़े करते हुए राजनीतिक दावे किए।
कम्युनिज्म उतना बड़ा खतरा नहीं था
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, देश के संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति किस प्रकार से अपने अंतरमन के भावों और कांग्रेस के मनोभावों को कैसे अभिव्यक्त करते हैं, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण सामने आया है। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी साहब ने वर्ष 2019 में लिखी एक किताब को उद्धरण करते हुए कहा कि बकौल नेहरू जी के अनुसार, उनके लिए कम्युनिज्म उतना बड़ा खतरा नहीं था, जितना हिंदू राष्ट्रवाद। इस बात के लिए मैं हामिद अंसारी साहब को बधाई देता हूं।
इसकी कहानी खानदानी
हामिद अंसारी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पूरी तरह मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है। नेहरू जी कम्युनिज्म को एक खतरा मानते थे, ये खुलासा करने के लिए हामिद अंसारी साहब को बधाई। कांग्रेस अल्ट्रा लेफ्ट में जा चुकी है। यानी, वो कम्युनिज्म में गोता लगा चुके हैं। तीसरे मामले में वो बधाई के पात्र हैं कि वो नेहरू का संदर्भ लेकर के आए। आज ये भी स्पष्ट हो गया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की बातों में जो कुछ भी दिखाई पड़ता है, इसकी कहानी खानदानी है।
यह भी पढ़ें- Explainer: 2030 तक पटरी पर दौड़ेगी 'मेड इन इंडिया' बुलेट ट्रेन, 350 KM/H की होगी रफ्तार... जापान की E10 को देगी टक्कर