Parrot Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, जिसे देख अपनी आप ही हंसी आती है। इसी कड़ी में एक तोते का ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जिसमें वह मोबाइल स्क्रीन पर अपनी ही वीडियो देखता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो देखने के बाद तोता कुछ ऐसा करता है कि देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

मोबाइल पर खुद की वीडियो देखने लगा तोता

वायरल हो रहे वीडियो में एक तोता मोबाइल फोन के पास बैठा दिखाई देता है। मोबाइल की स्क्रीन पर उसी तोते की वीडियो चल रही होती है। खास बात यह है कि तोता स्क्रीन को बेहद ध्यान से देखता है और फोन के काफी करीब जाकर वीडियो देखने लगता है।

तोते की नजर लगातार मोबाइल स्क्रीन पर टिकी रहती है। उसकी इस हरकत को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह अपनी ही वीडियो को पहचानने और समझने की कोशिश कर रहा हो। यही अंदाज इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स के लिए खासा मनोरंजक बना रहा है।

अपनी वीडियो देख डांस करने लगा तोता

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है, जब अपनी वीडियो देखने के बाद तोता अचानक अपने पंख और शरीर को हिलाने लगता है। उसकी हरकतें कुछ ऐसी दिखाई देती हैं, जैसे वह डांस कर रहा हो।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Dil Jo Kahein 😊 (@dil_jo_kahein)

तोते के इस अंदाज को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे अपनी ही परफॉर्मेंस देखकर उसका मूड बन गया हो। वह कुछ देर तक मस्ती करता दिखाई देता है और उसकी यह प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो जाती है।

यूजर्स बोले- अपनी ही रील का फैन है!

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने मजाक में कहा कि तोता अपनी ही फैन फॉलोइंग देखने में व्यस्त है, तो किसी ने कहा कि उसे अपनी रील इतनी पसंद आ गई कि वह खुद ही डांस करने लगा।

एक यूजर ने लिखा कि तोता अपनी वीडियो देखकर खुद ही खुश हो गया। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए कहा कि शायद अब तोता अपनी अगली रील बनाने की तैयारी कर रहा है। कई लोगों ने वीडियो पर हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए।

इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

जानवरों की मासूम और अनोखी हरकतों वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचते हैं। यह वीडियो भी इसी वजह से यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, जानवरों को मोबाइल स्क्रीन के ज्यादा संपर्क में रखने से बचना बेहतर माना जाता है।

ये भी पढ़ें: बार-बार सिरदर्द क्यों होता है? इन कारणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

फिलहाल, तोते का अपनी ही वीडियो देखकर मस्ती करने वाला यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है।