नई दिल्ली 10 अक्टूबर : दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने आज जे.एन.यू. में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम की कांग्रेस से बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद संगीता यादव एवं दिल्ली भाजपा महामंत्री योगिता सिंह के नेतृत्व में और प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका जैन, महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना गुप्ता एवं प्रभारी आरती मेहरा की उपस्थिती में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मैट्रो स्टेशन के पास नारेबाज़ी करती हुई एकत्र हुईं और जैसे ही उन्होने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच किया तो कुछ ही कदम आगे बढ़ते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार किया और शकरपुर थाने ले गई।
महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी हिमांशी पांडेय, मीरा पहाड़िया एवं सुमन लता डागर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन महेश्वरी एवं रोज़ी सूद, जिलाध्यक्ष दीपक गाबा एवं विजेन्द्र धामा, मुख्य प्रवक्ता अनिल जैन, प्रवक्ता नितिन त्यागी और कार्यालय मंत्री कैलाश जैन आदि भी प्रदर्शन में सम्मिलित हुईं।
संगीता यादव - राष्ट्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद
बहनों, आज हम यहां एक बेटी की इज्जत के लिए खड़े हैं JNU जैसी पवित्र शिक्षा संस्था में प्रोफेसर की आड़ में छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाला और कांग्रेस का सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम आज भी खुला घूम रहा है। कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी चरित्र की सबसे बड़ी मिसाल है। जो पार्टी बेटियों की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। हम मांग करते हैं - तुरंत बर्खास्तगी और तुरंत गिरफ्तारी! भाजपा महिला मोर्चा चुप नहीं बैठेगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सार्थक होगा जब दोषियों को सजा मिले। दिल्ली की हर बेटी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है!
योगिता सिंह - दिल्ली भाजपा महामंत्री
कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा है। JNU में छात्राओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न का आरोपी एक सांसद है और कांग्रेस उसे बचा रही है। शर्म आनी चाहिए! दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा आज पूछने आया है - कब तक बेटियों की आबरू से खिलवाड़ होगा? कब तक कांग्रेस अपने गुनहगार नेताओं को बचाएगी? हम दीनदयाल उपाध्याय मार्ग तक जाकर कांग्रेस से हिसाब मांगेंगे। अगर आज अंगोमचा बिमोल अकोईजाम को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कल कोई और बेटी सुरक्षित नहीं। हमारी लड़ाई सड़क से संसद तक चलेगी। न्याय चाहिए, समझौता नहीं।
अर्चना गुप्ता - महिला मोर्चा महामंत्री
कांग्रेस के सांसद पर JNU की छात्राओं के उत्पीड़न का आरोप है। ये कांग्रेस की दोहरी नीति है - मंच से नारी शक्ति और अंदर नारी शोषण। हम मांग करते हैं, आरोपी को पार्टी से निकालो और जेल भेजो। भाजपा महिला मोर्चा हर बेटी के साथ है। चुप्पी तोड़ो, न्याय दो।
ऋचा पांडेय - उपाध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है। JNU की बेटियों का शोषण करने वाले सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम को कांग्रेस बचा रही है। ये बेटियों का अपमान है। हम चेतावनी देते हैं - तुरंत बर्खास्त करो और गिरफ्तार करो। भाजपा महिला मोर्चा न्याय मिलने तक संघर्ष करेगा। बेटी की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।
सारिका जैन - प्रदेश उपाध्यक्ष
शिक्षा के मंदिर JNU को कांग्रेस के सांसद ने शर्मसार किया। बेटियों की चीखें कांग्रेस को सुनाई नहीं देतीं। हम गिरफ्तारियां देंगे, पर पीछे नहीं हटेंगे। अंगोमचा बिमोल अकोईजाम को तुरंत गिरफ्तार करो। दिल्ली की बेटियां अब और अन्याय नहीं सहेंगी। महिला मोर्चा लड़ता रहेगा!
आरती मेहरा - प्रभारी
कांग्रेस का असली चेहरा आज फिर सामने आया। महिला विरोधी सोच और गुनहगारों को संरक्षण। JNU की पीड़ित छात्राओं को न्याय चाहिए। हम कांग्रेस मुख्यालय तक जाकर आवाज उठाएंगे। बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। गिरफ्तार करो, बर्खास्त करो!
Reported By: M. Atharuddin Munne Bharti