Home Remedies : आंखे इंसान के जीवन में शरीर का वो मुख्य अंग है, जिनके बगैर कोई भी शख्स लाचार हो जाता है। इसलिए हर कोई अपनी आंखों का रख रखाव अच्छे ठंग से रखता है। लेकिन कभी आंखों से जुड़े कुछ रोग बार-बार परेशान करते हैं। अक्सर कई लोगों को सुबह उठते ही आंख की पलकें लाल नजर आने लगती है, तो कुछ लोगों को छोटी सी गांठ जिसे बिलनी भी कहा जाता है उसकी भी समस्या होती है। क्या आपको पता है कि अब इस परेशानी से बचने के लिए आपको पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा? तो चलिए आप हम आपको बताने वाले हैं कुछ घरेलू उपाय!

दर्द, सूजन के साथ होती है असहजता

आंखों की पलकों पर निकलने वाली बिलनी में इंसान को काफी दर्द महसूस होता है। कई बार तो लोगों को जलन भी होती है। वैसे तो बिलनी होना एक आम परेशानी है। लेकिन शख्स को दर्द, सूजन के साथ असहजता होती है। लेकिन अब घबराएं नहीं बल्कि इस परेशानी का घरेलू इलाज संभव है। कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए दर्द और सूजन कम हो सकती है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि बिलनी क्यों निकलती है।

क्यों निकलती है आंख में बिलनी?

आंखों में बिलनी निकलने के पीछे असली वजह है संक्रमण... जी हां पलकों की ऑयल ग्लैंड में अगर बैक्टीरियल संक्रमण जैसी स्थिति बनती है तो पलकों पर छोटी सी लाल गांठ बन जाती है। यह कई बार तब भी होती है जब कोई शख्स गंदे हाथों से बार-बार आंखों को छूता है। इसके साथ ही आई मेकअप का इस्तेमाल, कॉन्टैक्ट लेंस का सफाई से इस्तेमाल न करना भी बिलनी होने का मुख्य कारण माना गया है।

आंखों में बिलनी के क्या हैं लक्षण?

आंखों पर बिलनी के कई लक्षण हैं जैसे
आंखों का सूजना
पलक पर लाल गांठ होना
जलन के साथ तेज खुजली
आंखों से अचानक पानी आना

बिलनी के दर्द से कैसे पाएं राहत?

आंखों में बिलनी से आप भी परेशान हैं तो आप कुछ नुस्खों की मदद ले सकते हैं। जिससे काफी राहत मिल सकती है।

करें गर्म सिकाई

बिलनी से परेशान लोग अपनी आंखों की गर्म सिकाई करें।जो आंखों की परेशानी को दूर करती है। सिकाई करने के लिए एक साफ कपड़े को हलके गुनगुने पानी भिगोकर निचोड़ लें। 10 से 15 मिनट आंख बंद रखें। 3 से 4 बार दिन में ऐसा करने से सूजन कम होती है और बिलनी में जमा पदार्थ बाहर निकलता है।