अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने नाम, तस्वीर और पहचान से जुड़े पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है, उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी अनुमति के बिना उनके नाम और छवि का इस्तेमाल किया जा रहा है। याचिका में फर्जी एंडोर्समेंट और उनके नाम पर लोगों द्वारा खुद को उनका एजेंट बताने का भी आरोप लगाया गया है।

न्यायमूर्ति विकास महाजन के समक्ष में हुई सुनावाई

मामले की संक्षिप्त सुनवाई न्यायमूर्ति विकास महाजन के समक्ष हुई। विजय देवरकोंडा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता स्वाति सुकुमार ने अदालत को बताया कि अभिनेता की पहचान का पर व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें उनकी तस्वीरों और व्यक्तित्व से जुड़े अन्य पहलुओं वाले मर्चेंडाइज भी शामिल हैं।

AI से तैयार किए गए कंटेंट पर एक्टर ने उठाया सवाल

याचिका में AI से तैयार किए गए कंटेंट और अभिनेता की तस्वीरों में डिजिटल हेरफेर का मुद्दा भी उठाया गया है। इसके अलावा, विजय देवरकोंडा के नाम और व्यक्तित्व से जोड़कर आपत्तिजनक, अश्लील और अभद्र भाषा वाले कंटेंट को हटाने की मांग की गई है। वकील ने अदालत को बताया कि मुकदमा दायर होने और संबंधित पक्षों को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद कुछ कथित आपत्तिजनक URL पहले ही हटा दिए गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में समन जारी करते हुए विजय देवरकोंडा की अंतरिम रोक (इंटरिम इंजंक्शन) की मांग पर भी नोटिस जारी किया है। अदालत ने कहा कि वह अंतरिम आवेदन पर आदेश पारित करेगी।

पर्सनैलिटी राइट्स के लिए अदालत पहुंच चुके हैं ये सितारे

गौरतलब है कि भारत में सेलिब्रिटीज के पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली हाईकोर्ट पहले भी अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, तब्बू, अल्लू अर्जुन, मोहनलाल, काजोल, आर. माधवन और एनटीआर जूनियर समेत कई चर्चित हस्तियों के अधिकारों से जुड़े मामलों पर सुनवाई कर चुका है। क्रिकेटर्स अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह और सुनील गावस्कर के अलावा गायक अरिजीत सिंह, सोनू निगम और जुबिन नौटियाल जैसे कलाकार भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर अदालत का रुख कर चुके हैं

ये भी पढ़ें- Explainer: एक रिश्ता टूटने से प्यार खत्म नहीं होता, दोस्ती में धोखा मिले तो हर दोस्त गलत नहीं होता; समझिए Conviction की ताकत