नई दिल्ली: दिल्ली-NCR समेत देश के कई हस्सों में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एयर पॉल्यूशन से निपटने के उपायों को लागू करने में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के परफॉर्मेंस का आकलन एवं रैंकिंग शुरू कर दी है।  CAQM ने 100 प्रतिशत के प्रदर्शन को संतोषजनक, 75 प्रतिशत और 100 प्रतिशत से कम के बीच की उपलब्धि को सुधार की आवश्यकता वाले के रूप में और 75 प्रतिशत से कम की प्रगति को असंतोषजनक के रूप में वर्गीकृत किया है।

वायु प्रदूषण को लेकर CAQM की चौंकाने वाली रिपोर्ट

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) 2026 की रिपोर्ट ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, चारों राज्यों और दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए निर्धारित कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर काम की रफ्तार काफी धीमी है।लेकिन CAQM की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुल 421 ग्रीन श्मशान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन 31 अक्टूबर 2026 तक किसी भी राज्य में एक भी ग्रीन श्मशान शुरू नहीं हो पाया।

सरकारें प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी कदम नहीं उठाई

CAQM की इस रिपोर्ट के आंकड़ों के आधार पर आयोग ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 की अंतिम रिपोर्ट जनवरी 2027 में जारी की जाएगी। ऐसे में दिल्ली और संबंधित राज्यों की सरकारों के पास अभी भी प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का समय है।CAQM की इस रिपोर्ट से साफ है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए योजनाएं तो बनाई गईं, लेकिन कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनका क्रियान्वयन निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है। अब देखना होगा कि साल के बाकी दिनों में संबंधित सरकारें इन कमियों को दूर करने के लिए क्या कदम उठाती हैं।
 

ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- JDU को धीरे-धीरे खत्म कर रही बीजेपी!