एटा : आज कल जहां युवा पीढ़ी अपने करियर और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है तो वही इस बीच नशा तस्करों द्वारा युवाओं में नशे का भी एक खेल चलाया जा रहा है मेट्रो सिटीज में जहा तरह-तरह के नशे आसानी से मिल जाते है तो वही स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर कॉलेज और ऑफिस जाने वाले युवा भी आसानी से इसका शिकार हो रहे हैं। वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के एटा से एक मामला सामने आया है जहां एटा पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों सहित 145 किलो 610 ग्राम गांजा बरामद किया है।
कैंटर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजे की खेप
पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर उड़ीसा से कैंटर संख्या UP 86 BT 1637 में गांजा भरकर गांजा तस्कर उड़ीसा से दिल्ली-NCR ले जा रहे थे। इस बीच सूचना मिलते ही एएनटीएफ मेरठ और थाना राजा का रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पहरा पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी। जिसके बाद संदिग्ध कैंटर को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें: जमीनी विवाद में हत्या के बाद भड़का आक्रोश, डगरूआ थाना का किया घेराव, परिजनों ने डायल-112 पर लगाए आरोप
हाथरस के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी
बता दे कि पुलिस ने मौके से दो आरोपियों के पास से 145 किलो 610 ग्राम गांजा बरामद किया। वही आरोपियो की पहचान प्रेमनारायण उर्फ बंटी पुत्र सत्यप्रकाश और अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम टोली, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के तौर पर हुई है।
दिल्ली में बैठे गोलू का नाम आया सामने
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा गोलू उर्फ गोलक का है, जो फिलहाल दिल्ली में रहता है। उसी ने उड़ीसा से गांजा कैंटर में लोड कराया था और दिल्ली-NCR में बताए गए ठिकाने पर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस काम के बदले दोनों आरोपियों को 50 हजार रुपये के साथ डीजल और अन्य खर्च दिया जाना था।
यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने थामा बीजेपी का दामन, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
75 लाख का गांजा और कैंटर जब्त
कार्रवाई करने वाली टीम थानाध्यक्ष रोहित राठी के नेतृत्व में राजा का रामपुर पुलिस और उपनिरीक्षक लोकेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट मेरठ की टीम ने नशे के खिलाफ इस बड़ी सफलता को हासिल किया है। वही संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से 145 किलो 610 ग्राम गांजा, एक कैंटर, एक मोबाइल फ़ोन और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। हालांकि थाना राजा का रामपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
रिपोर्ट – शिवम कश्यप
यह भी पढ़ें: हरिद्वार में IB अधिकारी पर जानलेवा हमला, चालक ने मारी गोली; माथे के पास लगी बुलेट