Scout Break Yung Dsa Trust: बिग बॉस 20 के घर में इस बार वीकेंड का वार सिर्फ डांट-फटकार तक सीमित नहीं रहा। बल्कि दोस्ती, धोखे और पीठ पीछे होने वाली साजिशों का ऐसा खुलासा हुआ कि घरवालों के होश उड़ गए। एक तरफ स्काउट ओपी पर अपने ही दोस्त यंग डीएसए का भरोसा तोड़ने का आरोप लगा, तो दूसरी तरफ यंग अपने आंसू नहीं रोक पाए। आखिर दोस्ती में ऐसा कौन सा राज था, जिसे सुनकर यंग का दिल टूट गया? और जब सलमान खान ने स्काउट को कटघरे में खड़ा किया, तो गेमर के पास क्या जवाब था?

सलमान खान ने खोली स्काउट ओपी की पोल, रो पड़े यंग डीएसए

इस बार सलमान खान घरवालों के सामने कुछ ऐसे वीडियो लेकर आए, जिन्होंने रिश्तों की असलियत सबके सामने रख दी। रैपर संबाटा ने स्काउट ओपी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यंग डीएसए की जिंदगी से जुड़ा एक बेहद निजी राज कनिका मान और गुल्लू के सामने खोल दिया। यह बात सुनते ही यंग बुरी तरह टूट गए।

नेशनल टेलीविजन पर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सलमान ने यंग का पक्ष लेते हुए समझाया कि उन्होंने स्काउट से झूठ सिर्फ उनका दिल रखने के लिए बोला था। वहीं स्काउट को साफ शब्दों में समझा दिया कि सच्ची दोस्ती में इस तरह किसी का भरोसा नहीं तोड़ा जाता।

माही विज की भी लगी क्लास, निरहुआ-आम्रपाली का मुद्दा बना मुसीबत

उधर माही विज भी सलमान खान के निशाने पर आ गईं। यंग के दोस्त रियार साब ने माही को उनकी महंगी जैकेट्स वाली टिप्पणी पर घेरा। वहीं निरहुआ और आम्रपाली दुबे के कथित लिंकअप की अफवाहों पर माही की चर्चा ने भी विवाद खड़ा कर दिया। आम्रपाली ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या माही की ये गलतियां उनके गेम पर भारी पड़ेंगी?

क्या मनीष गोयल के बाहर होने से बच गईं माही?

एपिसोड के आखिर में सलमान ने रविवार को एविक्शन का बड़ा ऐलान कर दिया। खबरें हैं कि खराब तबीयत के चलते मनीष गोयल शो से बाहर हो गए हैं। वहीं कम वोट मिलने के बावजूद माही एक बार फिर बचती नजर आ रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर से अगला बेघर कौन होता है और दोस्ती के इस टूटे भरोसे के बाद स्काउट और यंग के रिश्ते में क्या नया मोड़ आता है।


ये भी पढ़ें: जेल में लॉरेंस, बाजार में उसका स्वैग! जोधपुर में जैकेट की धूम