Vijay deverakonda on Online Harassment: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'कॉफी विद करण' में उनकी कथित मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़े विवाद के बीच, गाचीबोवली पुलिस ने विजय की टीम की शिकायत के आधार पर सात सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन अकाउंट्स पर अभिनेता और उनके परिवार को निशाना बनाने, आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने और बदनाम करने वाले पोस्ट शेयर करने के आरोप हैं।
मॉर्फ्ड तस्वीरें और आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप
FIR के मुताबिक, अभिनेता के सोशल मीडिया मैनेजर पी. निशांत ने 5 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि X पर कुछ अकाउंट्स लगातार विजय के खिलाफ मॉर्फ्ड और मैनिपुलेटेड तस्वीरें, धमकी भरा कंटेंट, अश्लील टिप्पणियां और अपमानजनक बयान पोस्ट व रीपोस्ट कर रहे थे।
View this post on Instagram
शिकायत में यह भी कहा गया कि इन अकाउंट्स ने विजय के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को निशाना बनाया। कथित पोस्ट से परिवार को मानसिक परेशानी हुई और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। निशांत ने पुलिस को स्क्रीनशॉट, पोस्ट के URL, तस्वीरें, वीडियो और अन्य डिजिटल सबूत उपलब्ध कराने की बात कही है।
BNS और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने क्राइम नंबर 1792/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 351(2), 352, 356(1) और 294(1), साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच DI नरेश को सौंपी गई है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अभिनेता की टीम से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विजय ने ट्रोल्स को दिया जवाब
इस बीच, विजय और रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर ट्रोलिंग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। विजय ने रश्मिका को अपनी सबसे अच्छी दोस्त, पत्नी और जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा बताते हुए लिखा कि दोनों खुश हैं और नफरत फैलाने वालों की परवाह नहीं करते।
View this post on Instagram
कपल की टीम ने भी कथित झूठे और भ्रामक कंटेंट की जांच की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
ये भी पढ़ें: दुल्हन के हाथों में चूड़ा और सामने ट्रेन का कंट्रोल! वायरल हुआ ये अनोखा नजारा