Kanika Mann on Love Gill: बिग बॉस 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती के साथ-साथ रिश्तों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। अब घर में एक नए लव एंगल की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बार इसकी वजह बनी हैं कनिका मान, जिन्होंने लव गिल और गुल्लू के रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने घर के अंदर ही नहीं, बल्कि दर्शकों के बीच भी नई चर्चा छेड़ दी है।

कनिका मान ने लव गिल को लेकर किया बड़ा दावा

दरअसल, शो के दौरान कनिका मान, लव गिल के साथ बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए लव को छेड़ा और कहा कि उनका प्लान तो गुल्लू के साथ लव एंगल शुरू करने का था। कनिका ने मजाकिया अंदाज में कहा, गुल्लू के साथ तो तेरा प्लान था। तेरा आधा रिश्ता शुरू हो रहा था।

कनिका की इस बात पर लव ने तुरंत अपनी सफाई दी। उन्होंने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि उनके मन में गुल्लू के लिए कभी ऐसी कोई भावना नहीं थी और वह हमेशा उन्हें अपना दोस्त ही मानती आई हैं।

गुल्लू के सवाल पर शरमाईं लव

बातचीत उस वक्त और दिलचस्प हो गई, जब गुल्लू भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मौका देखकर लव से सीधा सवाल कर दिया कि अगर वह शो की शुरुआत से ही उन्हें अप्रोच कर रहे होते, तो उनका क्या रिएक्शन होता? गुल्लू के इस सवाल ने लव को असहज कर दिया और वह शरमाती नजर आईं। हालांकि, उन्होंने इस सवाल का कोई साफ जवाब नहीं दिया और रोमांटिक रिश्ते की संभावना से इनकार करती रहीं।

कनिका के दावे पर फैंस ने उठाए सवाल

वहीं, इस बातचीत के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है। कुछ दर्शकों को लव और गुल्लू की केमिस्ट्री दिलचस्प लग रही है, तो कुछ फैंस कनिका मान के दावे पर सवाल उठा रहे हैं। कई दर्शकों का मानना है कि कनिका जानबूझकर दोनों के बीच लव एंगल का नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: रावण का महिमामंडन और प्रभु श्रीराम का अपमान! VHP ने की बैन की मांग, जानिए पूरा मामला