Pilot Training Cost: आसमान में उड़ाने भरने का सपना अगर आप भी देखना चाहते हैं और आप भी कमर्शियल पायलट बनकर हवाई जहाज उड़ाना चाहते हैं। तो खबर आपके लिए है। कमर्शियल पायलट बनने का सपना सस्ता नहीं होता है। कमर्शियल Pilot Training लेने के लिए लाखों रूपये का खर्च हर कोई नहीं उठा सकता।
भारत में कमर्शियल पायलट लाइसेंस लेने के लिए लाखों का खर्चा करना पड़ता है। लेकिन हर किसी के लिए संभव नहीं है। कई छात्र ट्रैनिंग लेने के लिए विदेश की तरफ रूख कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि भारत में भी कई ऐसी जगह है जहां Pilot Training के कई विकल्प मौजूद हैं। छात्र अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार संस्थान का चयन कर सकते हैं।
DGCA फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों को मंजूरी
Pilot Training की फीस सभी संस्थानों में अपनी-अपनी सेवाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। यह विमान के प्रकार, उड़ान के घंटो, ईंधर की कीमत और ट्रैनिंग सुविधाओं पर निर्भर करती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संसद में स्पष्ट किया है। कि DGCA फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों को मंजूरी देता है, लेकिन CPL ट्रेनिंग की फीस निर्धारित या नियंत्रित नहीं करता। इसलिए किसी शहर को सबसे सस्ता मानने से पहले वहां के संस्थानों की फीस की तुलना करना जरूरी है।
हरियाणा में Pilot Training विकल्प
अगर आपको कम बजट में Pilot Training का विकल्प तलाश रहे हैं, तो छात्रों के लिए हरियाणा के करनाल और हिसार जा सकते है। यहां Haryana Institute Of Civil Aviation के जरिए फ्लाइंग ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध है। फ्लाइंग ट्रेनिंग का खर्च तकरीबन 9,000 से 10,000 रूपये प्रति घंटे के हिसाब से बताया गया है। हालांकि यह पूरी CPL ट्रैनिंग का पैकेज नहीं है। ग्राउंड क्लास के साथ-साथ अन्य रेटिंग और परीक्षा से जुड़े खर्च अलग है। इसलिे एडमिशन लेने से पहले कुल खर्च की जानकारी लेना जरूरी है।
अमेठी में भी अच्छा ऑपशन
यूपी के अमेठी जिले में भी पायलट ट्रेनिंग के लिए खास विकल्प है। यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी देश के प्रमुख फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों में शामिल है। यहां कमर्शियल पायलट लाइसेंस के कोर्स का खर्च 55 लाख रुपये है। इसमें निर्धारित उड़ान प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। जबकि कुछ अतिरिक्त खर्च अलग हो सकते हैं। बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं और स्थापित संस्थान के कारण छात्र इसे विकल्प के तौर पर माना जा सकता है।
केरल में ले सकते हैं ट्रेनिंग
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी कमर्शियल पायलट बनने के लिए कम फीस वाला विकल्प आपको मिल जाएगा। यहां Rajiv Gandhi Academy for Aviation Technology में CPL ट्रेनिंग देता है। खर्च की बात करें तो सिंगल इंजन विमान पर 200 घंटे की ट्रेनिंग का खर्च करीब 36.20 लाख रुपये है। मल्टी इंजन ट्रेनिंग को शामिल करने पर यह खर्च लगभग 42.45 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
मध्य प्रदेश
पायलट ट्रेनिंग के लिए मध्य प्रदेश का सागर जिला भी एक बेहतरीन विकल्प है। यहां Chimes Aviation Academy में छात्र ट्रेनिंग ले सकते हैं। CPL ट्रेनिंग की फीस करीब 37.75 लाख रुपये है। संस्थान में सिंगल और मल्टी इंजन दोनों तरह के विमानों से प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां रहने वाले छात्रों के लिए इंदौर और भोपाल भी पहली चवॉइस है।
यहां Madhya Pradesh Flying Club (MPFC) के माध्यम से ट्रेनिंग ली जाती है। क्लब की प्रकाशित फीस के अनुसार CPL ट्रेनिंग का अनुमानित खर्च करीब 42.15 लाख रुपये है. इसमें सिंगल इंजन और मल्टी इंजन विमान से उड़ान प्रशिक्षण के साथ सिम्युलेटर ट्रेनिंग भी शामिल है।
महाराष्ट्र
पायलट ट्रेनिंग के लिए महाराष्ट्र का गोंदिया भी एक जाना-पहचाना ऑपशन है। National Flying Training Institute जिसे CAE Gondia के नाम से भी जाना जाता है इसमें कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग दी जाती है। CPL कोर्स का कुल खर्च 42 लाख रुपये है। संस्थान में सिंगल इंजन और मल्टी इंजन विमानों से प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
फीस में सिम्युलेटर व ग्राउंड क्लास का खर्च
दरअसल फ्लाइंग स्कूल में एडमिशन लेने से पहले उसकी फीस ही नहीं बल्कि यह देखना भी जरूरी है कि संस्थान DGCA से मान्यता प्राप्त है या नहीं। इसके साथ ही कोर्स में कितने घंटे की सेवा दी जाएगी। सिंगल और मल्टी इंजन ट्रेनिंग की सुविधा है या नहीं। फीस में सिम्युलेटर व ग्राउंड क्लास का खर्च शामिल है या नहीं। इसकी जानकारी जरूर लें। भारत में CPL हासिल करने के लिए निर्धारित उड़ान अनुभव 200 घंटे का होता है। इसके अलावा मेडिकल फिटनेस, जरूरी परीक्षाएं और अन्य लाइसेंस संबंधी चीजें भी पूरी करनी होती हैं।
यह भी पढ़ें: