Brahmos Missile: स्वदेशी मिसाइल ब्रह्मोस का खौफ इतना है कि भारत को आंख दिखाने वाले कई देशों के पसीने छूटने लगे है। ताजा जानकारी के मुताबिक साइप्रस भारत से Brahmos Missile खरीद सकता है। इस खबर के बाद से चीन, पाकिस्तान के साथ-साथ तुर्की भीगी बिल्ली बन गया है।

बता दें कि साइप्रस और तुर्की के बीच लंबे समय से गहरी दुश्मनी और तनावपूर्ण संबंध हैं। हाल ही में भारत और साइप्रस के बीच रक्षा क्षेत्र में सहमति बनी है। हालांकि ब्रह्मोस खरीदने को लेकर अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Brahmos Missile की बढ़ती रेंज से क्यों परेशान हैं चीन और पाकिस्तान?

Brahmos Missile भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से विकसित की गई सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी तेज रफ्तार, सटीक निशाना लगाने की क्षमता और अलग-अलग प्लेटफॉर्म से लॉन्च होने की तकनीक है।

शुरुआत में ब्रह्मोस की मारक क्षमता करीब 290 किलोमीटर थी। इसके बाद इसकी रेंज बढ़ाकर 450 किलोमीटर से अधिक की गई। अब भारत इसकी एक्सटेंडेड रेंज क्षमता को 800 किलोमीटर तक ले जाने की दिशा में काम कर रहा है। अक्टूबर 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक 650 किलोमीटर की रेंज बना ली गई है। यही कारण है कि अब तुर्की घबरा रहा है। और यूएन में गिड़गिड़ाने लगा है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है। 

UN क्यों पहुंचा तुर्की, साइप्रस और ब्रह्मोस का क्या है कनेक्शन?

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प घटनाक्रम तुर्की की ओर से सामने आया है। दरअसल, भारत और साइप्रस के बीच रक्षा सहयोग बढ़ने की खबरों ने अंकारा की चिंता बढ़ा दी है।

नवंबर 2026 में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र में एक आधिकारिक पत्र के जरिए साइप्रस की बढ़ती सैन्य क्षमताओं और उसके रक्षा सहयोग पर आपत्ति दर्ज कराई है।

यह पत्र संयुक्त राष्ट्र में तुर्की के स्थायी प्रतिनिधि अहमत यिल्दिज की ओर से भेजा गया था। इसे 4 नवंबर 2026 को UN के आधिकारिक दस्तावेज के रूप में प्रसारित किया गया। इसमें साइप्रस की संभावित रक्षा खरीद का जिक्र करते हुए ब्रह्मोस मिसाइल में उसकी दिलचस्पी को भी शामिल किया गया है।