Aligarh Muslim University: यूपी में स्थिति अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से डिग्री हासिल करने का सपना कई छात्र देखते हैं। लेकिन यहां दाखिले के लिए छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम देना बेहद जरूरी माना जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि एएमयू ने छात्रों के लिए एंट्रेंस एग्जाम की प्रक्रिया को बंद कर दिया है। यह फायदा डिस्टेंस लर्निंग कोर्स करने वालों के लिए दिया गया है।

ऐसे में अब AMU में पढ़ाई के लिए सभी कोर्स में दाखिला पाना चाहते हैं तो प्रवेश प्रक्रया लागू नहीं होती है। यूनिवर्सिटी का Centre for Distance and Online Education उन छात्रों के लिए पढ़ाई का विकल्प उपलब्ध कराता है, जो बगैर एंट्रेंस के एडमिशन लेना चाहते हैं। CDOE के जरिए छात्र अब आसानी से इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे।


कैसे करें डिप्लोंमा में आवेदन


AMU से अगर छात्रों को डिग्री या डिप्लोमा करना है। लेकिन एंट्रेंस दिए बगैर आप दाखिला लेना चाहते हैं, तो डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के जरिए आप कोर्स का चयन कर सकते है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि हर कोर्स में दाखिले के सभी नियम अलग हो सकते हैं। जानिए डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन की आवेदन की क्या है पूरी प्रक्रिया?

कौन-कौन से कोर्स लिस्ट में हैं उपलब्ध?

तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि AMU के CDOE में ऑपन एंड डिस्टेंट लर्निंग और ऑनलाइन लर्निंग के तहत कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं। वर्तमान AMU की लिस्ट में सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट, कई डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स को शामिल किया गया है। ऑनलाइन मोड में बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स), बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स), मास्टर ऑफ कॉमर्स, मास्टर ऑफ आर्ट्स जैसे कोर्स भी इसमें उपलब्ध हैं। इन कोर्स में दाखिला लेने के लिए कोर्स के शैक्षणिक योग्यता पूरी होनी बेहद जरूरी है।

कैसे मिलेगा आपको एडमिशन?

छात्र अगर AMU में आवेदन फार्म भरना चाहते हैं तो उसके लिए आपको Centre for Distance and Online Education की ऑफिशियल वेबसाइट को खोलना होगा। जिसके खुलते ही आपको मौजूद कोर्स की लिस्ट सामने उपलब्ध होगी। इसके साथ ही उस कोर्स की पूरी डिटेल के साथ एडमिशन नोटिफिकेशन भी उपलब्ध होगा। CDOE की ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक AMU ने अपनी वेबसाइट पर डाला है।

छात्र अपनी योग्यता के मुताबिक कोर्स का चयन करें। छात्र कोर्स के लिए आवेदन करते समय एकेडमिक सर्टिफिकेट, पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट की प्रतिलिपी जमा करें। आवेदन और डॉक्यूमेंट्स की जांच के बाद यूनिवर्सिटी के नियमों के हिसाब से एडमिशन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

बांका मामले पर तेजस्वी का CM सम्राट चौधरी से सवाल- 'दरिंदों को कब पकड़ा जाएगा?'

CUET से भी एडमिशन

डिस्टेंस या ऑनलाइन मोड के अंतर्गत हर कोर्स के लिए अब प्रवेश परीक्षा जरूरी नहीं। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि AMU के सभी कोर्स में बगैर एंट्रेंस आपका दाखिला हो जाएगा। AMU के नियमित कैंपस के कई कोर्स में प्रवेश परीक्षा या CUET जैसी प्रक्रिया भी लागू होती है।

यूनिवर्सिटी की साल 2026 की प्रवेश प्रक्रिया की माने तो कई प्रोग्राम के लिए एडमिशन और CUET के जरिए भी प्रवेश की अलग-अलग प्रक्रियाएं दिखाई गई हैं।
डिस्टेंस या ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कैसे होती है?

घर से न निकलने वालों को मिलेगी मदद

यह CDOE मॉडल उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो किसी कारण घर से निकलने में असमर्थ होते हैं। यूनिवर्सिटी के मुताबिक इसमें सेल्फ लर्निंग स्टडी मटेरियल और ऑनलाइन स्टडी का भी प्रयोग होता है। छात्र अपनी सुविधा के मुताबिक पढ़ाई कर सकते हैं और यूनिवर्सिटी की परीक्षा में शामिल होते हैं। AMU ने अलग-अलग स्थानों पर छात्रों की मदद के लिए लर्नर सपोर्ट सेंटर्स उपलब्ध करवाए हैं।

यह भी पढ़ें: 'आतंकियों के समर्थन से कश्मीरी पंडितों को खदेड़ा', भारत के IFS क्षिति त्यागी ने UNHRC में पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां