Gold Silver Price : आने वाले दिनों में क्या आप भी सोना-चांदी खरीदने का प्लॉन कर रहे हैं तो खबर आपके लिए है, क्योंकि त्योहार सीजन में सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आपका दम निकाल सकता है। जी हां सर्राफा बाजार में इन दिनों सोना-चांदी अपने एक्टिव मोड पर अपना भाव बढ़ाते जा रहे हैं।

कितना है आज सोना-चांदी का दाम?

सर्राफा बाजार में बीते दिन यानी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दिखी है। बात करें आज की तो 24 कैरेट सोना 1,50,870 रूपये है। पिछले दिन की तुलना में 1,180 रूपये की बढ़त देखी गई है।

22 कैरेट सोने 1,38,300 के आस-पास बना हुआ है। बात करें आज चांदी के दाम की तो प्रति 10 ग्राम चांदी के दाम ₹2,349 रूपये और प्रति 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,34,900 रूपये है।

शुक्रवार से सोने और चांदी ने बढ़ाई दमक

शुक्रवार को सोने की कीमत में 1,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे 99.9% शुद्धता वाले सोने का नया भाव 1,54,400 रुपये (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया है। पिछले दो कारोबारी दिनों में सोना कुल 4,600 रुपये तक महंगा हो चुका है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट का दौर थम गया है। शुक्रवार को चांदी 4,500 रुपए (silver price hike) की भारी तेजी के साथ 2,28,500 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर पहुंच गई। बता दें कि गुरुवार को चांदी 3,000 रुपए टूटी थी।

क्यों आई तेजी

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आगे भी देखा जाएगा। जहां सोना दो दिनों में ₹4600 महंगा हुआ है उसका मुख्य कारण कमजोर डॉलर, रुपए की गिरावट और कच्चे तेल में नरमी है।

क्या कहता है MCX

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजार के अनुसार चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है, जहां यह करीब 2,24,580 रूपये से 2,35,000 रूपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।

सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट सोना: 1,50,860 रूपये से 1,54,400 रूपये
22 कैरेट सोना: 1,38,310 रूपये से 1,39,150 रूपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,13,152 रूपये प्रति 10 ग्राम

कीमतों में क्यों आई तेजी?

कीमतों में उछाल के पीछे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार के तीन मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।

कमजोर डॉलर: अमेरिकी डॉलर उच्च स्तर से नीचे पहुंच गया है। जिसके बाद डॉलर में कमजोरी से निवेशकों का सोने पर भरोसा बढ़ा रहा है।

रुपए में गिरावट: भारतीय रुपए इस समय कमजोरी बना हुआ है। जिसकी वजह से विदेशों से सोना आयात करना महंगा पड़ रहा है। इसका जिसका सीधा असर घरेलू बाजार की कीमतों पर दिख रहा है।

कच्चे तेल में नरमी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में निवेशक सोने को ही ज्यादा स्पोर्ट कर रहें है।

ग्लोबल मार्केट का क्या है हाल?

विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं की चमक लगातार बढ़ी रही है। यहां सोना 1.17% (48.35 डॉलर) चढ़कर 4,181.98 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

चांदी भी 3 महीने के निचले स्तर से उबरकर 2% के उछाल के साथ 60.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।