Maserati auto news: त्योहार का समय शुरू हो चुका है। लोगों ने नए वाहन खरीदना शुरू कर दिया है। अपने बजट के हिसाब से ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ी को चुनता है। दीवाली से पहले ही इस बार कार बाजार गुलजार हो चुका है। अब आप यह सोचेंगे की आखिर कौन सी गाड़ी खरीदी जाए, तो पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ आपका खर्च भी बचाए। कार बाजार ने इस बार अपने लग्जरी कारों के व्यापार में काफी इजाफा किया है। तो बताते हैं आपको कार निर्माता कंपनी Maserati ने भारत के लग्जरी कारों के शौकीनों को क्या खास खुशखबरी दी है?

इटली की कंपनी देगी लग्जरी गाड़ियों में बदलाव

इटली की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Maserati इस बार अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भारत के लग्जरी गाड़ियों के प्रेमियों को बड़ी खुशखबरी देने वाला है। अब आप यह सोंचेंगे कि क्या कंपनी आखिरी सप्ताह में कोई नई लग्जरी गाड़ी लॉन्च करने वाली है। तो बता दें कि कंपनी भारत में अपनी 3 अपडेटेड कारें लॉन्च करने वाली है। इसमें Grecale SUV, GranTurismo Coupe और GranCabrio Convertible को शामिल किया गया है।

3 लग्जरी गाड़ियों का अपडेट वर्जन होगा लॉन्च

30 अक्टूबर 2026 को कंपनी इन कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। तीनों लग्जरी गाड़ियों के मॉडल को इसी वर्ष जून महीने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपडेट करा गया था। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय ग्राहकों का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। जल्द ही कंपनी की लग्जरी गाड़ियों का नया वर्जन भारतीय सड़कों पर दिखाई देगा। यहां आपको सबसे जरूरी बात बता दें कि कंपनी ने कारों के नए वर्जन में डिजाइन, इंजन और फीचर्स को लेकर कई बदलाव किए हैं। भारत में लॉन्च होने वाले तीनों वेरिएंट की कीमतों और फीचर्स की सटीक जानकारी अभी कंपनी ने नहीं खोली है। तो इसके लिए आपको अक्तूबर महीने के आखिरी हफ्ते तक थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

डिजाइन से लेकर इंजर तक में बदलाव

Maserati कंपनी ने अपनी गाड़ियों की नई रेंज में डिजाइन और केबिन में कई चेंजिस किए हैं। GranTurismo एक स्पोर्टी Coupe है, जबकि GranCabrio इसका ओपन-टॉप Convertible विकल्प है। यहां आपको दोनों गाड़ियों के बारे में बता दें कि दोनों गाड़ियों के बाहरी लुक को कंपनी ने बदला है। गाड़ी के केबिन में भी कंपनी ने काफी सुधार किए हैं। नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड डिजिटल क्लॉक, बेहतर डिजिटल डिस्प्ले का शानदार सेटअप इसे अन्य गाड़ियों से अलग लुक देता है। कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों के इंफोटेनमेंट और ड्राइवर से जुड़ी तकनीक में चेंज किया है।

फीचर्स और कॉन्फिगरेशन की जानकारी लॉन्चिंग में मिलेगी पता

Grecale SUV में कंपनी ने फ्रंट के डिजाइन को बदल दिया है। जो इसे पहले लुक से ज्यादा चौड़ा और दमदार दिखाता है। कंपनी ने इस गाड़ी के केबिन में भी कई बदलाव करके अलग डिजाइन दिया है। लेकिन यह केवल प्रमुख बदलाव है। भारत में मिलने वाले फीचर्स और कॉन्फिगरेशन की सटीक जानकारी गाड़ियों की लॉन्चिंग के समय ही सामने आएगी। इंजन और इलेक्ट्रिक वर्जन इनके अपडेट्स लुक में महज बदलाव नहीं हैं, बल्कि पावरट्रेन में किए गए बदलाव भी इसमें शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तर्ज पर बदलाव

GranTurismo और GranCabrio के पेट्रोल वर्जन के बारे में जानकारी देते हुए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दोनों वर्जन में 3.0-लीटर V6 Nettuno ट्विन-टर्बो इंजन ही मिलता है। इसके कुछ वर्जन में 582hp तक का इंजन अपनी अलग ही जगह बनाता है। दोनों कारों के इलेक्ट्रिक Folgore वर्जन भी भारत में उपलब्ध हैं। दूसरी तरफ, Grecale में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक विकल्प भी इन बदलाव में शामिल किए गए हैं।

इसके नए V6 वर्जन में 385hp का इंजन दिया गया है। Grecale Folgore इलेक्ट्रिक SUV की रेंज में अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तर्ज पर बदलाव किए गए हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि भारत में लॉन्च होने वाले इन लग्जरी गाड़ियों के वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन भी अलग होंगे। हालांकि कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी इन गाड़ियों के इंजन विकल्पों और उनकी कीमतों को साझा नहीं किया है। कंपनी लॉन्चिंग के समय ही वह करेगी।

GT2 Stradale भी आएगी नजर

Maserati 3 अपडेटेड गाड़ियों के साथ अपनी ट्रैक-फोकस्ड GT2 Stradale को भी भारत में लाएगी। यह गाड़ी रेसिंग कार से प्रेरित है। जिसके डिजाइन और परफॉर्मेंस पर कंपनी ने अच्छा खासा ध्यान दिया है। फिलहाल कंपनी ने अभी अपनी तीन कारों की नए वर्जन के लॉन्चिंग और GT2 Stradale की प्रदर्शनी का ऐलान करा है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई पुष्टी नहीं की है।

30 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में Grecale, GranTurismo और GranCabrio को भारतीय कीमतों, वेरिएंट और उपलब्धता का खुलासा होगा। अभी कंपनी इन तीनों अपडेटेड कारों की कीमतों को लेकर मंथन कर रही है। इसलिए पुराने मॉडल की तर्ज पर ही कीमतों को नए वर्जन की कीमत बताना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे केस में नहीं होगी CBI जांच! जानिए हाईकोर्ट ने याचिका क्यों की खारिज?