भारतीय शेयर बाजार के प्राथमिक बाजार में एक बार फिर जबरदस्त हलचल देखने को मिलने वाली है। 17 से 21 अगस्त के बीच पांच कंपनियां आईपीओ लेकर आने वाली हैं और इनसे कुल ₹5,499.32 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है।

इन आईपीओ में शंकेश ज्वेलर्स और सनशाइन पिक्चर्स प्रमुख नाम हैं। दोनों कंपनियों के सार्वजनिक निर्गम 18 अगस्त से खुलने वाले हैं। वहीं इस आईपीओ की हलचल के बीच निवेशकों की नजर आने वाली लिस्टिंग पर भी बनी हुई है।

इस साल अब तक ₹54 हजार करोड़ से ज्यादा जुटे
भारतीय आईपीओ बाजार में इस साल भी कंपनियों की दिलचस्पी बनी हुई है। अब तक 42 बड़ी कंपनियां आईपीओ के जरिए ₹54,378 करोड़ जुटा चुकी हैं। ऐसे में अगले सप्ताह आने वाले नए आईपीओ बाजार की हलचल को और बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढें:मेलोनी को सत्ता दिलाने वाली युवा पीढ़ी अब बनी मुसीबत, सर्वे में बड़ा उलटफेर

निवेशकों के लिए क्या है खास?
आईपीओ की बढ़ती संख्या से निवेशकों के सामने अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों में पैसा लगाने के विकल्प बढ़ रहे हैं। हालांकि किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार, मूल्यांकन और जोखिम को समझना जरूरी है। सिर्फ बाजार की चर्चा या संभावित लिस्टिंग लाभ के आधार पर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है।

अगले सप्ताह की आईपीओ गतिविधि से यह भी पता चलेगा कि मौजूदा बाजार में नए शेयरों को लेकर निवेशकों का उत्साह कितना कायम है।

 

Written By: Shivani Gupta