दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में एक नाबालिक युवती को उसके ही चचेरे भाई ने गला घोट कर मार डाला और शव को सूटकेस में डाल कर फेख दिया। वही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया हैं और उससे पूछताछ में जुट गई हैं।

प्यार बना मौत की वजह
बता दे कि मुकुंदपुर निवासी अविनाश ने अपनी नाबालिक बहन को प्रेम संबंधित मामलों की वजह से मौत के घाट उतार दिया। वही सूचना के मुताबिक नाबालिक एक लड़के से प्यार करती थी। जिसके बाद उसके घर वालो को इसकी जानकारी हुई और घर वालो ने लड़की को उससे दूर रहने को कहा और चचेरे भाई अविनाश को नाबालिक को अपने साथ ले जाने को कहा।

यह भी पढ़ें:Vastu Tips: घर में फैमिली फोटो लगाने की सही दिशा क्या है? जानें वास्तु के नियम

सूटकेस में मिला नाबलिक का शव
पुलिस के मुताबिक आरोपी अविनाश अपनी बहन के रिश्ते से बेहद नाराज़ था और उसका गुस्सा उस पर इस कदर हावी था कि गुस्से में उसने रविवार को पहले अपनी बहन का गला दबाया और उसकी हत्या कर दी और फिर शव को एक बड़े से सूटकेस में रखकर बुराड़ी स्थित अजित विहार इलाके में छिपा दिया।

मुखबिर की सूचना से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार मुखबिर ने आरोपी अविनाश को एक सूटकेस लेकर जाते हुए देखा था लेकिन वापस आते हुए आरोपी के हाथ खाली थे। जिसके बाद मुखबिर को शक हुआ और उसने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में करने लगी। जिसमें आरोपी ने अपने ही चचेरी बहन की हत्या की बात कबूली की।

आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
वही सूचना के बाद आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस अभी आरोपी के बयानों की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है। हत्या की असली वजह और वारदात में किसी और की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच जारी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Written By: Shivani Gupta