Saudi Arabia: भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम शुरू किया है। भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, स्थानीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करने और यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है। भारत का महावाणिज्य दूतावास जेद्दा ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारत का महावाणिज्य दूतावास, जेद्दा ने अपने सोशल मीडिया प्लटफार्म एक्स पर लिखा, महत्वपूर्ण अपडेटहमारी पिछली एडवाइजरी के क्रम में, जेद्दा स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) ने मक्का में 'इंडियन हज पिलग्रिम्स ऑफिस' (IHPO) में एक अतिरिक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका उद्देश्य उन भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से उमराह यात्रियों की मदद करना है, जो उड़ानों में आ रही रुकावटों से प्रभावित हुए हैं।

जेद्दा में पहले से मौजूद 24×7 कंट्रोल रूम और उसकी हेल्पलाइन सेवाएं भी काम करती रहेंगी। मक्का कंट्रोल रूम हेल्पलाइन: +966 553646966 लोकेशन:https://maps.app.goo.gl/VV9uBstUvr7vtZ2z8?g_st=ic जिन भारतीय नागरिकों को सहायता की आवश्यकता हो, वे ऊपर दी गई हेल्पलाइन या जेद्दा कंट्रोल रूम की मौजूदा हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास ने लिखा, उड़ानें रद्द होने से प्रभावित भारतीय नागरिकों के लिए -

जो लोग मदद के लिए वाणिज्य दूतावास (Consulate) के कंट्रोल रूम से संपर्क कर रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे जरूरी समन्वय और सहायता के लिए नीचे दी गई जानकारी अपने पास तैयार रखें

पूरा नाम, पासपोर्ट नंबर और वीज़ा नंबर (यदि लागू हो)
सऊदी उमराह सेवा प्रदाता कंपनी का नाम और संपर्क विवरण
भारतीय टूर ऑपरेटर/ट्रैवल एजेंसी का नाम और संपर्क विवरण
एयरलाइन, उड़ान की निर्धारित तारीख और बुकिंग रेफरेंस
यदि आप यात्रियों/तीर्थयात्रियों के किसी समूह का हिस्सा हैं, तो समूह में प्रभावित नागरिकों की कुल संख्या, सऊदी अरब में वर्तमान स्थान, और समूह के लीडर/समन्वयक का नाम और संपर्क नंबर।

प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए जेद्दा और मक्का में वाणिज्य दूतावास के कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। अपनी निजी जानकारी केवल वाणिज्य दूतावास के आधिकारिक सहायता माध्यमों (channels) के जरिए ही साझा करें; सोशल मीडिया पर सार्वजनिक टिप्पणियों (comments) में इसे न दें।